scorecardresearch
 

कैंसर से हर दिन 27 हजार लोगों की मौत, इस अंग को कर रहा सबसे ज्यादा नुकसान, WHO की रिपोर्ट

WHO और IARC की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि 2026 तक दुनिया में हर साल कैंसर के नए मामलों की संख्या 2.06 करोड़ से बढ़कर 3.5 करोड़ तक पहुंच सकती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कैंसर से होने वाली मौतें हर दिन 27 हजार से अधिक हैं.

Advertisement
X
 मोटापे से कैंसर का खतरा
मोटापे से कैंसर का खतरा

WHO की एक नई रिपोर्ट आई है, जिसने कैंसर को लेकर चिंता बढ़ा दी है. ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट ऑन कैंसर इन 2026 नाम की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में हर साल कैंसर के करीब 2.06 करोड़ नए मामले सामने आते हैं, जबकि लगभग 1 करोड़ लोगों की मौत इस बीमारी से हो जाती है. इन आकड़ों का औसत निकालें तो दुनिया में कैंसर से हर दिन 27 हजार से अधिक लोगों की मौत हो रही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर कैंसर के मामलों में कमी के लिए कदम नहीं उठाए गए तो यह बीमारी तेजी से बढ़ेगी. इससे 2050 तक हर साल कैंसर के नए मामलों की संख्या 2.06 करोड़ से बढ़कर लगभग 3.5 करोड़ तक पहुंच सकती है. 

WHO और इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार इस रिपोर्ट में बताया गया है कि कैंसर के इलाज और जांच की सुविधाएं सभी देशों में समान नहीं हैं. WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसुस का कहना है कि कैंसर किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है, लेकिन किसी मरीज के बचने की संभावना इस बात पर निर्भर नहीं होनी चाहिए कि वह किस देश में पैदा हुआ है या उसकी आर्थिक स्थिति क्या है. आज भी कई देश ऐसे हैं जहां कैंसर की पहचान समय पर नहीं हो पा रही है. इस वजह से बीमारी एडवांस स्टेज में जा रही है.ऐसे में मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है. 

यह भी पढ़ें: बीमार प‍िता, कैंसर से जूझ रहीं दीपिका, मुसीबत के बीच अकेला पड़ा शोएब का 2 साल का बेटा

Advertisement

कैंसर के कारण आर्थिक बोझ बड़ी समस्या

रिपोर्ट में पहली बार कैंसर से प्रभावित लोगों का आर्थिक सर्वे भी शामिल किया गया है, इसमें सामने आया कि 45% मरीजों को इलाज के दौरान आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है.बीमारी के इलाज में कई मरीजों की पूंजी का अधिकतर हिस्सा खर्च हो जाता है. फिर भी कई मामलों में मरीज की जान नहीं बच पाती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में कैंसर के सबसे अधिक मामले एशिया में आते हैं. यह कुल मामलों का करीब 51 फीसदी है. एशिया में सबसे ज्यादा मरीज, फेफड़ों का कैंसर सबसे घातक

यह भी पढ़ें: दिल्ली के कैंसर मरीजों की जिंदगी पर भारी पड़ा नियम, नहीं मिल रही आर्थिक मदद

लंग्स कैंसर सबसे घातक

WHO रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया में कैंसर का सबसे अधिक असर लंग्स पर देखा जा रहा है. दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतें भी लंग्स कैंसर से हो रही हैं. पुरुषों में इस कैंसर के सबसे ज्यादा मामले आते हैं. वहीं, महिलाओं में सबसे ज्यादा केस ब्रेस्ट कैंसर के आते हैं. इसके बाद कोलन कैंसर के केस हैं. लंग्स कैंसर का सबसे बड़ा कारण धूम्रपान है, लेकिन अब बढ़ते प्रदूषण को भी इसका एक बड़ा रिस्क फैक्टर माना जा रहा है. 

Advertisement

कैंसर के 40 फीसदी मामलों को रोका जा सकता है

WHO का कहना है कि दुनियाभर में होने वाले कुल कैंसर में से 40 फीसदी मामलों को आसानी से रोका जा सकता है. इसके लिए खानपान का ध्यान रखना, रोज एक्सरसाइज करना,समय पर जरूरी वैक्सीन लगवाना और स्क्रीनिंग टेस्ट जरूरी है. अगर लोग अपने जीवन में इस चीजों का पालन करते हैं तो कैंसर के होने कीशंका को काफी कम किया जा सकता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement