scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: लिफ्ट के बाहर लड़की को बेरहमी से पीटते लड़के का ये वीडियो स्क्रिप्टेड है

सोशल मीडिया पर वायरल लड़की की पिटाई वाला वीडियो असली नहीं निकला. वीडियो में दिख रहे दोनों लोग प्रोफेशनल रेसलर हैं और एक्टिंग कर रहे थे.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
मामूली-सी कहासुनी के बाद एक लड़के ने एक लड़की को बेरहमी से पीट दिया जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. 
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये एक स्क्रिप्टेड वीडियो है. इसमें नजर आ रहे दोनों लोग कुश्ती खिलाड़ी हैं और अक्सर ऐसे वीडियो बनाते रहते हैं.

एक लड़की के साथ बुरी तरह मारपीट करते लड़के का एक हैरान कर देने वाला वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो किसी सीसीटीवी फुटेज का लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी लिफ्ट से बाहर निकलते समय एक लड़का एक लड़की से टकरा जाता है. इसके बाद दोनों में बहस हो जाती है और लड़की उस लड़के को थप्पड़ मार देती है. बदले में लड़का उस लड़की के साथ बुरी तरह मारपीट करता है.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को असली बताकर खूब शेयर किया जा रहा है. पुणे मिरर, इंडिया टीवी 365 और न्यूजवॉर जैसे न्यूज आउटलेट्स भी इस वीडियो पर खबरें छाप दीं.

एक्स पर वीडियो को शेयर करते हुए एक शख्स ने लिखा, “लिफ्ट में लड़का मैडम से गलती से टच हो गया फिर लगातार बेइज्जती करके थप्पड़ मार दिया. लड़का फिर ज्यादा पिटाई किया लेकिन सीसीटीवी नही होता तो मैडम विक्टिम कार्ड खेलती.”
 

fact check

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये किसी असल घटना का वीडियो नहीं है. वीडियो में नजर आ रहे दोनों लोग कुश्ती खिलाड़ी हैं और ऐक्टिंग कर रहे हैं.

कैसे पता की सच्चाई?

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये विपिन चौहान नाम के इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर मिला. वीडियो के कैप्शन में ‘ऐक्टिंग’ और ‘रेसलिंग’ जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया गया है. इस अकाउंट पर ये वीडियो दो बार शेयर किया गया था.
 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Shared post on



वीडियो में नजर आ रहे लड़के का नाम विपिन चौहान है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो के मुताबिक वो एक रेसलर (कुश्ती खिलाड़ी) हैं. उनके अकाउंट पर मौजूद कई दूसरी वीडियोज में ‘CWE अकैडमी’ का बैनर नजर आता है. CWE, मशहूर रेसलर खली की कुश्ती अकैडमी है जो कि पंजाब में स्थित है. उनके अकाउंट पर इस तरह की मारपीट के और भी वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वही लड़की है जो वायरल वीडियो में भी नजर आ रही है.

ज्यादा जानकारी के लिए हमने विपिन चौहान से बात की. उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रही लड़की उनकी पत्नी रुचिका शाह हैं. उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने इस तरह के स्क्रिप्टेड वीडियो बनाने शुरू किए हैं. इन वीडियोज पर उन्हें काफी व्यूज और लाइक्स मिले और जिसके बाद उन्होंने इस तरह के और भी वीडियो बनाने का फैसला किया.

उन्होंने बताया कि वो और उनकी पत्नी प्रोफेशनल कुश्ती खिलाड़ी हैं और किसी को बिना चोट पहुंचाए वो ऐसे वीडियो बना सकते हैं. इस वीडियो को शूट करने के दौरान भी किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई. उन्होंने कहा कि कभी-कभी शूटिंग के दौरान हल्की-फुल्की चोट लग जाती है, लेकिन वो ज्यादा गंभीर नहीं होती. विपिन ने ये भी बताया कि उन्होंने अब CWE अकैडमी छोड़ दी है. 

Advertisement

इससे पहले भी CWE अकैडमी से जुड़े एक रेसलर का प्रैंक वीडियो असली बताकर वायरल हुआ था जिसका हमने फैक्ट चेक किया था.

साफ है कि लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट करता शख्स उसी का पति है. ये वीडियो भी असल घटना का नहीं है. वीडियो में नजर आ रहे दोनों लोग कुश्ती खिलाड़ी हैं और ऐक्टिंग कर रहे हैं.

(रिपोर्ट:रश्मि गुप्ता)

 
---- समाप्त ----
Live TV

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement