scorecardresearch
 
Advertisement

Weather Today Live: दफ्तर के लिए संभलकर निकलें! दिल्ली-नोएडा-गुरुग्राम में कई जगह भरा बारिश का पानी, ट्रैफिक की थमी रफ्तार

aajtak.in | नई दिल्ली | 09 जुलाई 2026, 9:18 AM IST

Weather Forecast Today Live Updates: देशभर में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव है और कई राज्यों में भारी बारिश ने तबाही मचाई है.पहाड़ों से लेकर मैदानों तक आसमानी आफत ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की खबरें आ रही हैं, जिससे रास्ते बंद और यातायात ठप है. वहीं, महाराष्ट्र-गुजरात भी भारी बारिश से बेहाल हैं. बारिश के कारण दिल्ली-नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात सहित कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है.

Monsoon Rain, weather Forecast Today Live Updates (File Photo-PTI) Monsoon Rain, weather Forecast Today Live Updates (File Photo-PTI)

महाराष्ट्र और गुजरात में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन प्रभावित है. सड़कें जलमग्न हैं, बाढ़ जैसे हालात हैं. भारी बारिश की वजह से नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में भारी जलभराव और बाढ़ की स्थिति है.कई जगहों पर दुकानों में भी पानी भरा है. स्कूल-कॉलेज बंद हैं. पश्चिमी भारत में मॉनसून का सबसे उग्र रूप देखने को मिल रहा है. वहीं, उत्तर भारत में भी मॉनसून की जोरदार बारिश अब आफत बन रही है. 

मौसम विभाग (IMD) ने देश की राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य हरियाणा में भी मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 से 48 घंटों में तेज हवाओं (40-60 किमी/घंटा) के साथ भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश की वजह से दिल्ली-एनसीआर में भी जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आ रही है.

गुरुग्राम के हीरो होंडा चौक से सुभाष चौक की ओर जाने वाली सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी हुई है. वहीं, दिल्ली में आईटीओ, आनंद विहार, करोल बाग, कनॉट प्लेस, राजीव चौक, बॉटेनिकल गार्डन और डीएनडी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक की रफ्तार पर असर पड़ा है. जलभराव की वजह से सुबह-सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. 

9:16 AM (एक मिनट पहले)

वसई-विरार में बारिश से राहत, लेकिन निचले इलाकों में अब भी जलभराव

Posted by :- Sana Zaidi

मुंबई के वसई-विरार क्षेत्र में बारिश थम गई है, लेकिन पिछले कई दिनों की मूसलाधार बारिश का असर अब भी बना हुआ है. वसई और विरार के कई निचले इलाकों में पानी की निकासी नहीं हो पाई है, जिसके कारण सड़कें और रिहायशी इलाके अब भी जलमग्न हैं. वसई के दिवानमान, नवयुग नगर, सी कॉलोनी, गोकुल आंगन, कृष्णा टाउनशिप और चुलना रोड इलाके में आज भी बड़ी मात्रा में पानी जमा है.

कई लोगों के घरों में अब भी पानी भरा हुआ है, जिससे घरेलू सामान का भारी नुकसान हुआ है. पानी नहीं उतरने के कारण लोगों को साफ-सफाई, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच, कई इलाकों में अब भी बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं. मोबाइल चार्ज करने, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश भले ही रुक गई हो, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं.

9:14 AM (3 मिनट पहले)

Monsoon Rain: महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश से त्राहि-त्राहि

Posted by :- Sana Zaidi

पश्चिमी भारत में मॉनसून का सबसे उग्र रूप देखने को मिल रहा है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और तटीय कोंकण इलाकों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है. कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है और लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है.

9:11 AM (6 मिनट पहले)

IMD Delhi Rains: दिल्ली में कहां-कहां कितनी बारिश हुई?

Posted by :- Sana Zaidi

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 9 जुलाई को सुबह 4.15 बजे तक लोधी रोड, पूसा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा (जीबी नगर) में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. पूसा 66 मिमी,  लोधी रोड 65 मिमी, महरौली में 63 मिमी,  मयूर विहार में 57 मिमी, छतरपुर में 47 मिमी, नारायणा में 42 मिमी , नजफगढ़ में 42 मिमी , जनकपुरी में 34 मिमी  और प्रगति मैदान में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

8:34 AM (44 मिनट पहले)

Ghaziabad Rain: बारिश के चलते गाजियाबाद के स्कूल बंद

Posted by :- Sana Zaidi

गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में तेज बारिश हो रही है. जिससे कई इलाकों में सड़कों पर भारी जलभराव है. गाजियाबाद डीएम ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है.

 

Advertisement
8:31 AM (47 मिनट पहले)

Mumbai Rain: बारिश के बीच मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट

Posted by :- Sana Zaidi

महाराष्ट्र में भी बारिश से हालात बेहद खराब हैं. मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में लगातार पानी बरस रहा है. इस बीच समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी है.


 

8:27 AM (50 मिनट पहले)

Delhi-NCR Rain: दिल्ली में रातभर बारिश से सड़कों पर भरा पानी

Posted by :- Sana Zaidi

दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन से ही झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. रातभर हुई बारिश से सड़कों पर पानी भरा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज भी बारिश से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है.

 

Advertisement
Advertisement