शनिवार को महाराष्ट्र के धुले स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषड़ धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे धुले में हुए धमाके का बताया जा रहा है. वीडियो में एक खुली जगह पर भयानक धमाका देखा जा सकता है, जहां से आग का गुब्बारा और धुआं उठ रहा है.
Aggrieved to know that Death toll has raised to 12,
43 injured after cylinders explode in in 's .
Various teams of police, disaster management and fire brigade are conducting rescue operations.
My Prayers for innocents🙏
— Chinky Dube (@ChinkyDube)
इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम ने पाया कि वायरल वीडियो का धुले में हुए धमाके से कोई लेना-देना नहीं है. यह वीडियो पिछले साल तेलंगाना के मेडचाल जिले में हुए एक पेट्रोल टैंक ब्लास्ट का है.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो धुले के नाम से खूब शेयर हो रहा है. मीडिया हाउस ने भी अपनी खबर में इस वीडियो को धुले का बता कर चलाया है. खबर का आर्काइव वर्जन देखा जा सकता है.
In-Vid टूल की मदद से वायरल वीडियो की जांच करने पर हमें ये वीडियो यूट्यूब पर कई जगह मिला. इन के मुताबिक ये एक पेट्रोल टैंक ब्लास्ट था जो हैदरबाद के नज़दीक हुआ था. ज्यादातर यूट्यूब वीडियो को 14 जनवरी के आस पास अपलोड किया गया था.
कीवर्ड की मदद से हमें इससे जुड़ी कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी मिलीं जिसमें इस धमाके का जिक्र था. के अनुसार ये हादसा तेलंगाना के मेडचाल जिले के नज़दीक एक गांव में पेट्रोल टैंक फटने से हुआ था. इस धमाके में एक आदमी के मारे जाने और कुछ लोगों के घायल होने की खबर थी. ये हादसा पिछले साल 12 जनवरी को हुआ था.
ने भी इस हादसे पर खबर की थी.
हालांकि धुले में हुए हादसे के भी कुछ वीडियो भी में आए हैं.
यहां पर ये बात साफ़ होती है है कि जिस वीडियो को धुले में हुए धमाके का बताया जा रहा है वो दरअसल एक साल पुराना है और तेलंगाना का है.