scorecardresearch
 

युवराज के उपचार में देरी हुईः योगराज सिंह

युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने कहा कि उनकी बेटे के उपचार में थोड़ी देरी हुई और बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने दो साल पहले जांच करवाने की उनकी सलाह को गंभीरता से नहीं लिया था.

Advertisement
X
योगराज सिंह
योगराज सिंह

के पिता ने कहा कि उनकी बेटे के उपचार में थोड़ी देरी हुई और बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने दो साल पहले जांच करवाने की उनकी सलाह को गंभीरता से नहीं लिया था.

योगराज ने उस समय को याद किया जबकि उनके बेटे की बीमारी के शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से नहीं लिया गया. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी पर दोष नहीं मढ़ना चाहता. लेकिन मुझे लगता है कि आज चीजें कुछ अलग होती. आपको याद होगा कि दो साल पहले युवी जब मोहाली में ट्वेंटी 20 मैच खेल रहा था तथा उन्होंने मैच विजेता पारी खेली. तब छक्का जड़ने के बाद वह सुरेश रैना की तरफ दौड़ा और बुरी तरह खांसने लगा.’

यह पूर्व टेस्ट क्रिकेटर उस घटना को याद करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था. योगराज ने कहा कि तब उन्होंने को पूरी चिकित्सकीय जांच की सलाह दी लेकिन उन्होंने उनकी एक नहीं सुनी और कहा कि वह बच्चा नहीं है तथा वह पूरी तरह से ठीक है.

योगराज ने अपने आवास पर कहा, ‘लेकिन मैं जानता था कि कुछ गड़बड़ है. छह महीने पहले जिस चिकित्सक ने युवराज की जांच की रिपोर्टों को देखा था उसने कहा कि कि उन्हें उपचार के लिये अमेरिका ले जाना चाहिए. चिकित्सक ने कहा कि था कि सर्वश्रेष्ठ इलाज अमेरिका में उपलब्ध है लेकिन मैं किसी को दोषी नहीं मानता.’

Advertisement

को अपनी मां शबनम के बेहद करीब माना जाता है जो गुड़गांव में रहती हैं और अभी अपने बेटे के साथ अमेरिका में हैं. उनसे अलग चंडीगढ़ में रहते हैं.

उन्हें हालांकि लगता है कि आखिर में सब कुछ अच्छा हुआ जो युवराज ऑस्ट्रेलिया में नहीं खेला अन्यथा मामला और बिगड़ सकता था. योगराज ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे से बात की. उन्होंने कहा, ‘उपचार का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है और ईश्वर ने चाहा तो उन्हें जल्द ही मैदान पर होना चाहिए.’

युवराज की बीमारी के कारण पिता और पुत्र पहले की तुलना में अधिक करीब हो गये. उन्होंने कहा, ‘युवी शेरदिल इंसान है. वह शेर है. आप फिर से उसे गुर्राते हुए देखोगे.’

ने भारत की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभायी थी. बायें हाथ का यह बल्लेबाज पिछले महीने से उपचार के लिये अमेरिका में है. पहले उनके परिवार ने कहा कि था उनके फेफड़ों में ट्यूमर है.

Advertisement
Advertisement