scorecardresearch
 

टशन में दिखे युजवेंद्र चहल, बंद की एक्ट्रेस की बोलती, एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर कसा तंज?

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और शेफाली बग्गा का नया विज्ञापन सोशल मीडिया और टीवी पर खूब पसंद किया जा रहा है. विज्ञापन में दोनों की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जहां चहल ने अपनी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर भी कटाक्ष किया है.

Advertisement
X
ट्रेंड कर रहे चहल (PHOTO: Instagram @yuzi_chahal23/shefalibaggaofficial)
ट्रेंड कर रहे चहल (PHOTO: Instagram @yuzi_chahal23/shefalibaggaofficial)

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और होस्ट-एक्ट्रेस शेफाली बग्गा एक विज्ञापन में साथ नजर आए हैं. ये विज्ञापन सोशल मीडिया और टीवी पर काफी पसंद किया जा रहा है. दोनों अलग-अलग फील्ड से आते हैं, लेकिन इस विज्ञापन में उनकी जोड़ी काफी दिलचस्प लगती है. लेटेस्ट ऐड के जरिए चहल एक बार फिर अपनी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा पर कटाक्ष करते दिखे. 

शेफाली-चहल का ऐड
वीडियो में युजवेंद्र चहल स्टाइलिश एंट्री लेते हैं. वो अपने असिस्टेंट बात कर रहे होते हैं. इतने में उनकी नजर शेफाली बग्गा पर पड़ती है. वो कहते हैं कि तुम यहां. शेफाली भी उन्हें देखकर एटीट़्यूड देती हैं और कहती हैं कि तुम यहां. चहल उनसे कहते हैं कि मैं यहां का चीफ हूं और स्टोरी राइटर. शेफाली उनसे कहती हैं कि और मैं नई लीड एक्टर. चहल कहते हैं कि एक्टर तो बहुत होते हैं, मैं स्टार बनाता हूं. 

चहल, शेफाली से कहते हैं कि एक बॉलीवुड डीवा, हार्ट ब्रेकिंग डिवोर्स. एलिमनी की लड़ाई. शेफाली कहती हैं कि ये कहानी सुनी हुई लग रही है. चहल कहते हैं कि एक विधवा का मॉर्डन अवतार. चहल ने कहा कि एक सक्सेफुल बिजेनसवुमन, लेकिन बचकाने बॉयफ्रेंड के टंटे. चहल का असिस्टेंट कहता है कि क्या ट्विस्ट है. बॉयफ्रेंड या करियर. शेफाली कहती हैं कि चल कट ले, आगे से लेफ्ट. 

Advertisement

चहल, शेफाली को जवाब देते हैं कि ये स्क्रिप्ट की हैट्रिक है. कोई भी चूज कर लेना. कल मिलते हैं सेट पर. 

इंटरनेट ने किया रिएक्ट 
शेफाली और चहल को साथ में देखकर मजा आ गया. एक ने कहा कि भाई आप बवाल हो. अन्य ने लिखा कि इंटरनेट दूसरे चैप्टर के लिए रेडी है. कई ने कहा कि मास्टर क्लास एक्टिंग है. कुछ ने लिखा कि युजी भाई मजा आ गया. कई लोग कयास लगा रहे हैं कि वीडियो के जरिए धनश्री वर्मा और आरजे महवश को जवाब दिया है. एक ने लिखा कि चहल भाई नई भाभी के साथ. 

चहल और शेफाली के ऐड वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. चहल ट्रेंड कर रहे हैं. देखते हैं कि दोनों की जोड़ी आगे क्या कमाल करती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement