
बिग बॉस 19 नजर आए मृदुल तिवारी एक फेमस यूट्यूबर हैं. सोशल मीडिया पर मृदुल का तगड़ा फैंडम है. यूट्यूब पर उनके 19 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. वो तगड़ी कमाई करते हैं और लैविश लाइफ जीते हैं. मृदुल अपने सादगीभरे अंदाज और फनी वीडियोज से फैंस का दिल जीत लेते हैं. सलमान खान के शो में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था.
इतना आलीशान है मृदुल का घर
मृदुल तिवारी के घर में अब फराह खान अपना कुकिंग व्लॉग बनाने पहुंचीं. खाना बनाने के साथ फराह ने मृदुल के करोड़ों के आलीशान घर की झलक भी दिखाई. मृदुल का लैविश का घर देखकर फराह खान के भी होश उड़ गए.
मृदुल ने नोएडा के अपने आलीशान घर का बेडरूम भी दिखाया, जिसे उन्होंने काफी क्लासी तरीके से डिजाइन किया है. बेडरूम में ज्यादा चीजें नहीं रखी हैं, ताकि ओपन स्पेस रहे. उनका हॉल भी काफी लग्जूरियस है, जिसे एस्थेटिक फर्नीचर से लैविश लुक दिया गया है. मृदुल के घर में एक मंदिर भी है.


कैसे यूट्यूबर बने मृदुल?
फराह खान संग बात करते हुए मृदुल तिवारी ने फेमस यूट्यूबर बनने की अपनी जर्नी भी बताई. मृदुल ने बताया कि 12वीं क्लास के बाद वो होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहते थे. लेकिन वहां नॉनवेज भी बनाना पड़ता, इसलिए उनकी मां ने उन्हें होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने से मना कर दिया था.

मृदुल ने आगे बताया कॉलेज के अगले सेशन में एडमिशन लेने के लिए उनके पास 7-8 महीने का टाइम था. वो खाली थे, तो उन्होंने स्ट्रीट फोटोग्राफी करने के लिए एक कैमरा खरीद लिया था. मगर उस कैमरे से उन्होंने वीडियो बनानी शुरू कर दी. यूट्यूब पर वो वाडियो डालने लगे. करीब 39 वीडियो बनाने के बाद उनकी 40वीं वीडियो वायरल हो गई और फिर उनके वीडियो पर मिलियन में व्यूज आने लगे और इस तरह वो यूट्यूबर बन गए. मृदुल अब इंडिया के टॉप क्रिएटर्स में शुमार किए जाते हैं. वो तगड़ी कमाई करते हैं.
UP के रहने वाले हैं मृदुल
मृदुल की बात करें तो वो यूपी के इटावा में जन्में हैं. मगर अब वो नोएडा में रहते हैं. नोएडा में उन्होंने अपनी यूट्यूब की कमाई से आलीशान घर बनाया है. मृदुल की खास बात ये है कि वो हर उम्र के लोगों के लिए कंटेंट बनाते हैं. मृदुल का देसीपन और ठेठ भाषा लोगों को काफी पसंद आती है. कंटेंट क्रिएटर के तौर पर उन्हें कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं. वो अपने करियर में काफी अच्छा कर रहे हैं.