scorecardresearch
 

अस्पताल के बेड पर अनुराग, पर मिलने नहीं पहुंचा परिवार, यूट्यूबर का हाल बताते हुए रो पड़ा दोस्त, बोला- दुआ करें

हर कोई अनुराग डोबाल की सलामती की दुआ कर रहा है और उनके सपोर्ट में आगे आ रहा है. एक्सीडेंट के बाद अनुराग फिलहाल अस्पताल में हैं. उनके दोस्त ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है. इंफ्लुएंसर्स से लेकर टीवी सितारे भी यूट्यूबर अनुराग डोबाल को लेकर परेशान हैं.

Advertisement
X
अनुराग डोबाल अस्पताल में भर्ती (Photo: ITG)
अनुराग डोबाल अस्पताल में भर्ती (Photo: ITG)

UK07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल इस समय अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है. सड़क दुर्घटना में वो बुरी तरह घायल हो गए. अनुराग डोबाल के दोस्त ने अस्पताल से वीडियो शेयर करके यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि अनुराग की कंडीशन ठीक नहीं है. वो काफी डिप्रेशन में भी हैं. 

किस हाल में हैं अनुराग?

अनुराग डोबाल के दोस्त जोगिंदर ने अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर से वीडियो शेयर किया है. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि अनुराग के मुश्किल वक्त में उनका कोई भी दोस्त अस्पताल में उनका हाल-चाल पूछने नहीं आया है. शख्स ने नम आंखों से कहा कि अनुराग के साथ 30-40 दोस्त रहते थे. लेकिन ऐसे समय में कोई भी नहीं आया. शख्स ने ये भी बताया कि अनुराग के परिवार से भी उन्हें देखने के लिए कोई नहीं आया है. ना मां-बाप आए, ना भाई आया और ना ही कोई रिश्तेदार आया.

यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट देते हुए शख्स ने कहा कि अनुराग के हिप्स की हड्डियां टूट गई हैं. दोनों हिप्स में फ्रैक्चर हुआ है. वो ICU में हैं. उन्होंने फैंस से अपील की है कि वो अनुराग के जल्दी ठीक होने की दुआ करें. 

Advertisement

 

डिप्रेशन में हैं अनुराग

जोगिंदर ने एक दूसरे वीडियो में ये भी बताया कि अनुराग बहुत ज्यादा डिप्रेशन में हैं. वो इतनी खराब कंडीशन में भी अकेले हैं. उनके पास अस्पताल में परिवार का कोई शख्स मिलने नहीं आ रहा है. उन्होंने सभी से अनुराग को इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट करने की रिक्वेस्ट की है. अनुराग का हाल बताते हुए शख्स इमोशनल हो गया. उसकी आंखें भी नम दिखीं. शख्स ने कहा कि अनुराग का ऐसा हाल देखा नहीं जा रहा है. 

वीडियो में जोगिंदर नाम के शख्स ने अनराग की झलक भी दिखाई है. यूट्यूबर अस्पताल के बेड पर जख्मी हालत में लेटे हुए दिखे. फैंस भी अनुराग को इस हाल में देख इमोशनल हो रहे हैं. 

 

 

परिवार संग चल रहा मनमुटाव

अनुराग की बात करें तो वो बीते काफी समय से डिप्रेशन में हैं. परिवार संग उनके मतभेद चल रहे हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया था कि उनके मां-बाप, भाई सभी उन्हें मेंटली टॉर्चर कर रहे हैं. पत्नी भी उन्हें छोड़कर चली गई हैं. वो काफी तनाव में हैं. 

इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम के दौरान ही अनुराग का एक्सीडेंट हुआ. बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दौड़ रही थी. तेज रफ्तार कार ने मेरठ एक्सप्रेसवे पर बैलेंस खो दिया और डिवाइडर से टकरा गई. कई लोगों का कहना है कि अनुराग ने डिप्रेशन में आत्महत्या की कोशिश की है. फैंस और सेलेब्स उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं और उनके सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement