दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई में आज विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला. आम आदमी पार्टी, यूथ कांग्रेस और लेफ्ट विंग के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. हालांकि, दिल्ली और मुंबई दोनों ही जगहों पर पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी थी. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी है.