scorecardresearch
 

फिर से ठेला लगाने को मजबूर हुईं 'वड़ा पाव गर्ल'? सड़क किनारे लगाई दुकान, फैंस शॉक्ड

चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो सड़क पर वड़ा पाव का ठेला लगाकर बेचती नजर आ रही हैं. ये वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं.

Advertisement
X
 चंद्रिका दीक्षित के वीडियो पर हंगामा (Photo: Instagram/Chandrika.dixit)
चंद्रिका दीक्षित के वीडियो पर हंगामा (Photo: Instagram/Chandrika.dixit)

वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित लाइमलाइट में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव का ठेला लगाकर वो फेमस हुई थीं. वड़ा पाव बेचकर वो इतनी हिट हुईं कि बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री ली. लेकिन ये क्या...? चंद्रिका का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो फिर से वड़ा पाव अपने ठेले पर बेचती दिखीं.

चंद्रिका के फिरे दिन?
चंद्रिका ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो रोड़ किनारे वड़ा पाव का ठेला लगा रही हैं. कढ़ाई की पूजा करती हैं. टीका लगाती हैं. चाय पीती हैं और फिर काम शुरू करती हैं. सुबह से शाम तक ठेले पर वड़ा पाव बेचती दिखी हैं. ये वीडियो पोस्ट कर वो कैप्शन में लिखती हैं- जितना शुक्रिया अदा करूं उतना कम होगा. हर हर महादेव. वीडियो पर भी उन्होंने टैक्स्ट लिखा कि- वक्त से बढ़कर कुछ नहीं. साथ में रोने वाला इमोजी बनाती हैं. 

चंद्रिका का ये वीडियो देखकर लोग शॉक्ड हैं. यूजर ने मजे लेते हुए कहा- दोबारा ठेले पर आ गई, कुछ दिन का सक्सेस. कई लोग चंद्रिका को सांत्वना देते नजर आए. शख्स ने लिखा- सब अच्छा होगा. लोग इसलिए भी हैरान हैं क्योंकि बिग बॉस से निकलने के बाद चंद्रिका ने वड़ा पाव की दुकान खोली थी. अब उस दुकान का क्या हुआ? क्या चंद्रिका ने दुकान बेच दी? लोगों के जहन में तमाम सवाल उमड़ रहे हैं.

Advertisement

कुछ लोगों का कहना है चंद्रिका पब्लिसिटी के लिए ठेला लगाकर वड़ा पाव बेच रही हैं. कईयों को लगता है उनका ये वीडियो पुराना है. वो पुराना वीडियो पोस्ट कर फैंस को कंफ्यूज कर रही हैं. अब सच क्या है. ये तो चंद्रिका ही बता सकती हैं. मगर इतना जरूर है इस वीडियो ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है. 

पिछले दिनों वो पति संग तलाक का ड्रामा कर चर्चा में थीं. वो मिस्ट्री मैन संग रोमांटिक वीडियो बनाती थीं. पति पर धोखा देने के आरोप लगाए थे. आज दोनों फिर से साथ हो गए हैं. मिलकर वीडियो बनाते हैं. चंद्रिका और उनके पति गौरव गेरा को इस स्टंट के बाद पब्लिक सीरियस नहीं लेती. चंद्रिका वड़ा पाव बेचने के अलावा कंटेंट क्रिएटर भी हैं. आजकल वो पति संग मिलकर क्रिंज वीडियो बनाती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement