scorecardresearch
 

'बिग बॉस-7' के घर से बाहर आकर बहुत खुश हैं सोफिया हयात

ब्रिटिश अभिनेत्री-सिंगर सोफिया हयात का बिग बॉस-7 का सफर खत्म हो गया है. बिग बॉस के घर से बाहर होने वाली सोफिया हयात ने कहा कि वो घर से बाहर आकर बहुत खुश हैं.

Advertisement
X
सोफिया हयात
सोफिया हयात

ब्रिटिश अभिनेत्री-सिंगर सोफिया हयात का बिग बॉस-7 का सफर खत्म हो गया है. बिग बॉस के घर से बाहर होने वाली सोफिया हयात ने कहा कि वो घर से बाहर आकर बहुत खुश हैं.

'सुपरडूड' की एंकर रहीं सोफिया ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद कहा कि वे बेहद खुश हैं क्योंकि वे घर में पैदा हो रही परिस्थितियों का सामना करने में असहज महसूस कर रही थीं. घर में रहने के दौरान सोफिया के उनके साथी प्रतिभागियों तनीषा, एजाज खान के साथ संबंध अच्छे नहीं थे लेकिन अरमान कोहली के साथ उनके सबसे अधिक हिंसक और भयंकर झगड़े हुए थे.

इस बीच तनिषा मुखर्जी के परिवार से जुड़े सूत्र ने बताया कि तनिषा के परिवार वाले टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लेने के कारण तनिषा से नाराज नहीं हैं और वे यह नहीं चाहते कि तनीषा बिग बॉस के घर से जल्दी बाहर आएं.

इस तरह की खबरें आ रही थीं कि कार्यक्रम में अरमान कोहली से बढ़ती नजदीकियों के कारण उनके परिवार वाले उनसे नाराज हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement