scorecardresearch
 

कविता-अभिनव के झगड़े पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जमकर लगाई फटकार

एक तरफ कविता और उनके पति रोनित बिस्वास तो दूसरी तरफ अभिनव शुक्ला नजर आएंगे. प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान इस मामले पर बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
सलमान खान-कविता कौशिक
सलमान खान-कविता कौशिक

बिग बॉस 14 में इस वीकेंड का वार अभिनव शुक्ला पर कविता कौशिक और उनके पति द्वारा लगाए गए आरोप पर बहस देखने को मिलेगी. एक तरफ कविता और उनके पति रोनित बिस्वास तो दूसरी तरफ अभिनव शुक्ला नजर आएंगे. प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान इस मामले पर बेहद गुस्से में नजर आ रहे हैं.

प्रोमो में देखा जा सकता है कि रोनित कहते हैं- कविता ने मुझे आप दोनों के पास्ट के बारे में, आपकी दोस्ती क्यों टूटी पहले भी बता रखा था. इसके बाद कविता कहती हैं- आपने कई दफा मुझे हिंसक मेसेज भेजे थे और मैंने ये धमकी भी दी थी कि अब ये बंद कर दे वरना मुझे पुलिस की मदद लेनी पड़ेगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस आरोप के बाद अभिनव अपनी सफाई में कहते हैं- जो आपने वो मेसेजेज वाली बात कही वह सरासर झूठ है. कविता फिर अभिनव से सवाल करती है- तो फिर आप बताएं हमारी दोस्ती क्यों टूटी थी. अभिनव भी कहते हैं-मुझे उसकी परवाह नहीं है. दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहता है, इस बीच सलमान बेहद नाराज दिखाई पड़ते हैं. 

सलमान कहते हैं- ये खिलवाड़ बना के रखा है, गन्दा है ये. अभिनव और कविता के झगड़ों और आरोपों को सुनकर रुबीना बेहद इमोशनल हो जाती हैं. वो रोने लगती हैं. कविता के आरोपों में कितनी सच्चाई है या अभिनव कुछ छुपा रहे हैं, इसका खुलासा वीकेंड का वार में देखने को मिलेगा.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement