scorecardresearch
 

बिलावल भुट्टो पर बनाया वीड‍ियो, एक्टर राजेश कुमार के पीछे पड़ी पाकिस्तानी आवाम, दी गालियां

एक्टर राजेश कुमार ने बिलावल भुट्टो की वायरल स्पीच की मिमिक्री कर वीडियो बनाया, जो वायरल हो गया. हालांकि इस मजाक के चलते उन्हें पाकिस्तान के लोगों से भारी आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

Advertisement
X
राजेश कुमार को सुनने पड़े पाक से ताने (Photo: Screengrab)
राजेश कुमार को सुनने पड़े पाक से ताने (Photo: Screengrab)

टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर राजेश कुमार फिल्मों में भी कई रोल करते रहते हैं. लेकिन वो खासकर साराभाई वर्सेज साराभाई शो के अपने किरदार रोसेश साराभाई के लिए फेमस हैं. एक्टर अपने इस किरदार में कई फनी वीडियोज भी बना चुके हैं. इन्हीं में एक पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टों जरदारी का वीडियो भी शामिल है. 

राजेश के पीछे पड़ी पाकिस्तानी आवाम

बिलावल की संसद से वायरल स्पीच 'कौन रात के अंधेरे में हमले करते हैं' की नकल करते हुए राजेश ने भी रोसेश स्टाइल में एक वीडियो बनाया था. जो देखते ही देखते वायरल हो गई थी. हालांकि राजेश को ये वीडियो बनाने के बाद पाकिस्तान की आवाम से खरी खोटी भी सुननी पड़ी थी. ये मजाक इतनी आसानी से भुला देने वाला नहीं था. इसका जिक्र उन्होंने खुद किया.

बॉलीवुड बबल से बातचीत में राजेश बोले- वो वीडियो मैंने बनाया ही मीम के लिए था. मैं तब स्कॉटलैंड में शूटिंग कर रहा था. वहां पर जितने ड्राइवर्स वगैरह थे वो ज्यादातर पाकिस्तानी थे. वहां पर जितने सिटीजेन्स हैं वो यही कर रहे हैं, टैक्सी चला रहे हैं. तो मैंने सोचा मैं अभी बनाकर डालूंगा ना तो इन्हें दुख पहुंचेगा. पता चला गाड़ी घुमा दी और मुझे ही मार दिया.     

Advertisement

राजेश ने आगे कहा- मैं इतना बेसब्र हो रहा था बिलावल की वीडियो बनाने के लिए, क्योंकि ये बहुत वायरल हो रहा था. और बिलावल का बोलना तो वैसे भी अलग ही होता है. तो जब मैं वापस इंडिया आया तो अपने फ्रेंड के घर पर था, फिर वीडियो देखा कि क्या क्या बोला, और इंटरनेट पर डाल दिया. बहुत-बहुत नफरत मिली है मुझे उस वीडियो के लिए, पाकिस्तान के लोगों ने खूब गालियां दी.

यहां देखें वो वीडियो...

राजेश 2025 की हिट फिल्म सैयारा में नजर आए थे. उन्होंने फिल्म में अनीत पड्डा की पिता की भूमिका में निभाई थी. उन्हें इस किरदार के लिए खूब तारीफ मिली थी. माूलम हो कि, राजेश एक्टिंग के साथ-साथ अपने होम टाउन में खेती-किसानी भी करते रहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement