scorecardresearch
 

'ये ड्रामा बंद करो', मशहूर टीवी कपल की शादी पर उठे सवाल, भड़कीं राखी सावंत

प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया, जिसके बाद लोगों को ये लगने लगा कि दोनों अब तलाक लेने वाले हैं. इन अटकलों पर राखी सावंत का भी रिएक्शन देखा गया, जो अब काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
प्रिंस-युविका हो रहे अलग? (Photo: Social Media)
प्रिंस-युविका हो रहे अलग? (Photo: Social Media)

रोडीज और बिग बॉस फेम प्रिंस नरूला टीवी पर छाए रहते हैं. वो और उनकी पत्नी युविका चौधरी पावर कपल कहे जाते हैं, जिन्हें फैंस का बहुत प्यार मिलता है. मगर बीते दिन कपल से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सभी को चौंका दिया. प्रिंस और युविका ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो किया, जिसके बाद उनके तलाक की खबरें सुर्खियां बटोरने लगीं. 

प्रिंस-युविका हो रहे अलग?

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, इससे पहले भी अपनी तलाक की खबरों के लिए चर्चा में आ चुके हैं. हालांकि उन्होंने हमेशा इन्हें अफवाह बताकर खारिज किया. लेकिन इस बार सबका मानना है कि दोनों के बीच हालात काफी गंभीर है. फैंस का कहना है कि पहली बार प्रिंस और युविका ने ऐसा कदम उठाया है.

लेकिन दोनों की शादी को लेकर उठ रहे सवालों से राखी सावंत जरूर परेशान दिखी हैं. राखी, जो सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं, वो प्रिंस और युविका पर भड़कती हुईं दिखी हैं. एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- प्लीज ये सारा ड्रामा और पब्लिसिटी स्टंट बंद करो. प्लीज इसे बंद करो. आप दोनों शादीशुदा हैं. भगवान आपको खुश रखे, लेकिन ये सारा ड्रामा बंद करो क्योंकि ये सारा डिवोर्स वाला ड्रामा रचते हो और फिर तुम वायरल हो जाते हो. दोनों पर शर्म आ रही है. 

Advertisement

राखी का ये कमेंट देखते ही देखते काफी वायरल हो गया है. कई लोग उनकी बात से सहमत दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने अक्सर अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरी हैं, अब प्रिंस-युविका के मामले में राखी सावंत के बयान से क्या खलबली मचेगी ये देखना होगा. 

8 साल बाद टूटेगी शादी?

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी रचाई थी. फिर करीब छह साल बाद 2024 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया. बच्चे के आने के बाद, उनके बीच दूरियां आने की बातें चलने लगीं. तभी पहली बार प्रिंस और युविका के तलाक की चर्चा शुरू हुई थी. हालांकि फिर युविका ने सामने से इसे झूठ करार दिया था. अब फिर से दोनों के तलाक की खबरें उठी हैं. उनके रिश्ते का क्या सच है, ये तो वही जानते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement