scorecardresearch
 

TV Serial Spoilers: अनुपमा के घर होगी 'महाभारत', 'हैवान' बना तुलसी का पोता

इस सप्ताह टीवी सीरियल की दुनिया में कई बड़े और रोमांचक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. अनुपमा में अंश और ईशानी की सगाई होगी, जबकि गंगा माई की बेटियां में दुर्गावती की चालें फेल होंगी और वो गंगा के सामने हाथ जोड़ने को मजबूर होगी.

Advertisement
X
टीवी सीरियल ट्विस्ट (Photo: Screengrab)
टीवी सीरियल ट्विस्ट (Photo: Screengrab)

टीवी सीरियल की दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है. इस वीक भी सीरियल की दुनिया में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. तुलसी की लाइफ की शांति भंग हो चुकी है. दूसरी ओर अनुपमा के घर महाभारत देखने को मिलेगी. 

गंगा के सामने हाथ जोड़ेगी दुर्गावती 
'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. पुलिस स्टेशन में स्नेहा इंस्पेक्टर के सामने हैरान करने वाला बयान देगी. दुर्गावती की सारी चालों पर पानी फिर जाएगा. वो गंगा के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने पर मजबूर हो जाएगी.

हार नहीं मानेगी वसुधा
वसुधा ने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए फूड लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है. चंद्रिका देवी उसके रास्ते में लगातार मुश्किलें ला रही हैं. लेकिन वसुधा हार मानने के बजाय एक बेहद स्मार्ट मूव लेगी. इधर प्रभात को चंद्रिका देवी की गंदी साजिश का सच पता चल जाएगा.

एक-दूजे के होंगे अंश-ईशानी 
आखिरकार वो दिन आ ही गया जब अंश और ईशानी ऑफिशियली एक-दूसरे के होने जा रहे हैं. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में अंश और ईशानी की सगाई हो जाएगी. दोनों की शादी को लेकर अनुपमा का लीला और पाखी के साथ जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा. अनुपमा जमकर लीला को खरीखटी सुनाएगी. 

Advertisement

भिडेंगी दादी सा-अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा और दादी सा के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिलेगी. अभिरा कोर्ट में बिजी होगी. तभी वहां उसकी दादी सास कावेरी पौद्दार वहां पहुंचेगी और अभिरा से कहेगी कि अरमान को दिशा से माफी मांगनी चाहिए. अभिरा उन्हें जवाब देते हुए कहेगी कि वो अपनी बेटियों के सामने गलत उदाहरण पेश नहीं करेगी. 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ट्विस्ट
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड में  हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. तुलसी विरानी जायदाद और पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर एक नया ऐलान करेगी. तुलसी के फैसले से नंदिनी को गुस्सा आ जाएगा और वो अपनी सास के खिलाफ खड़ी नजर आएगी. वहीं रियो अपने पिता का बदला लेने पर उतारू हो चुका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement