टीवी सीरियल की दुनिया में हर दिन कुछ ना कुछ नया और तूफानी होता रहता है. इस हफ्ते भी टीवी की दुनिया में कई बड़ी चीजें होने वाली हैं. चलिए जानते हैं कि आपके पसंदीदा सीरियल में कौन सा ट्विस्ट और टर्न आने वाला है.
बिखरे परिवार को संभालेगी तुलसी
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के अपकमिंग एपिसोड में काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिलने वाला है. 10 साल की सजा काटकर तुलसी घर पहुंचीं, लेकिन बच्चों ने उसका वेलकम प्यार से नहीं, बल्कि नफरत से किया. करण, तुलसी से घर से बाहर निकलने के लिए कहेगा. तुलसी ये जानकर चौंक जाएगी कि मिहिर कभी घर वापस नहीं लौटा. इसके बाद वो पति की तलाश में निकल जाएगी.
गंगा को मिलेगा बेटियों की साथ
'गंगा माई की बेटियां' में इंदुमती गंगा के ढाबे और उसके बिजनेस को नुकसान पहुंचाने की साजिश करेगी, जबकि गंगा की बेटियां उसके साथ खड़ी नजर आएंगी. घर में बढ़ते विवाद के बीच स्नेहा अपने हक के लिए अलग रसोई बना लेगी, जिससे दुर्गावती गुस्से से आग-बबूला नजर आएगी. एक ओर जहां पूरा परिवार स्नेहा के खिलाफ होगा. वहीं सिद्धू मुश्किल में अपनी पत्नी का सहारा बनेगा.
वसुधा को मिलेंगे ताने
'वसुधा' में जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. वसुधा के अचार के बिजनेस ताला लग चुका है. मदद की उम्मीद से वो चौहान हाउस पहुंचेगी. चंद्रिका सिंह चौहान उसकी मदद करने के बजाय उसे ताने मारेंगी. अपनी पत्नी की परेशानी में देख देव नगर निगम के ऑफिस पहुंचेगा, जहां फैक्ट्री पर बुलडोजर चलवाने वाले अधिकारी से पूछताछ के दौरान हैरान कर देने वाला सच सामने आएगा.
अनुपमा में इमोशनल ड्रामा
'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में फुल ऑन इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा. प्रेम पर अनुपमा की डायरी चुराने और फोन जलाने का आरोप लगेगा. दूसरी ओर परिवार के सामने उसका अपमान होगा. अनुपमा प्रेम की इस हालत से बुरी तरह टूट जाएगी, उधर राही का भरोसा भी डगमगाने लगेगा.
जालंधर ने खोला राज
'तुम से तुम तक' के अपकमिंग एपिसोड में जालंधर की मौत से पहले कही गई बात अनु के मन में कई सवाल खड़े कर देगी. मरने से पहले जालंधर दावा करेगा कि आर्यवर्धन उससे अपने अतीत का सबसे बड़ा सच छिपा रहा है. इसके बाद अनु सच का पता लगाने का फैसला करेगी और उसके सामने आर्य के अतीत की परतें खुलती चली जाएंगी.
आपका फेवरेट टीवी सीरियल कौन सा है?