scorecardresearch
 

मिहिर की जिंदगी से बाहर हुई नोइना, शांति निकेतन में लौटी 'शांति', लुढ़केगी शो की TRP?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नोइना के झूठे कैंसर का पर्दाफाश हो गया है. तुलसी ने नोइना को असली बीमारी अल्सर होने का खुलासा किया, जिससे नोइना का ट्रैक शो से खत्म हो जाएगा.

Advertisement
X
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा ट्विस्ट (Photo: Screengrab)
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा ट्विस्ट (Photo: Screengrab)

टेलीविजन सीरियल्स के दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर है और एक बुरी. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शांति निकेतन की शांति फिर से लौटने वाली है. नोइना अपने बुरे मकसद में कामयाब होती उससे पहले तुलसी ने उसके झूठे कैंसर का पर्दाफाश कर दिया है. नोइना का सच सामने आने के बाद शो से बरखा बिष्ट की विदाई हो जाएगी. यानि शो से एक वैम्प का किरदार खत्म कर दिया जाएगा. हो सकता है कि आने वाले समय में इसका असर शो की टीआरपी पर पड़े. 

नोइना का सच आया सामने 
नोइना कैंसर होने का बहाना करके मिहिर से शादी करने जा रही थी, लेकिन तुलसी ने ऐसे नहीं होने दिया. नोइना और मिहिर का गठबंधन जुड़ने से पहले ही तुलसी ने उसका सच सबके सामने ला दिया. तुलसी ने खुलासा किया कि असल में नोइना को अल्सर है, कैंसर नहीं. इस खुलासे के बाद शो से नोइना का ट्रैक खत्म हो जाएगा. 

बरखा बिष्ठ ने कंफर्म किया है कि शो से उनका ट्रैक खत्म हो चुका है. अपना ट्रैक खत्म होने के बाद बरखा ने इंस्टाग्राम पर लंबा नोट लिखा. उन्होंने लिखा- हमने इस शो से हिस्ट्री बनाई है और मैं सबको इतने प्यार और भरोसे के लिए काफी शुक्रिया कहती हूं. बिष्ट ने ये भी बताया कि लोग नोइना से नफरत करते-करते प्यार करने लगे थे. इससे ज्यादा कुछ और चाहिए भी नहीं था. बरखा ने टीम को धन्यवाद दिया. वो लिखती हैं कि टीम को बहुत-बहुत थैंक्यू, जो हर कदम पर मेरे साथ खड़ी रही. बरखा ने नोइना के रोल के लिए एकता कपूर को भी धन्यवाद कहा. वो लिखती हैं कि थैंक्यू नोइना देने के लिए और मुझ पर भरोसा करने के लिए. अभी के लिए साइन ऑफ मिलते हैं फिर कभी.

Advertisement

बरखा का एग्जिट कंफर्म होते ही दर्शकों ने उनके स्ट्रॉन्ग रोल की तारीफ की, कहा कि किरदार भले ही नफरत का पात्र था, लेकिन परफॉर्मेंस कमाल की थी. एक यूजर ने लिखा, नोइना से नफरत कितनी भी हो, लेकिन इग्नोर नहीं कर सकते. क्या कमाल का कैरेक्टर प्ले किया. शो में तुम्हारी कमी खलेगी.

ये भी देखना होगा कि नोइना का कैरेक्टर खत्म होने के बाद शो की टीआरपी पर कितना फर्क पड़ता है. क्योंकि अब तक नोइना और मिहिर की शादी की ट्रैक की वजह दर्शक शो से जुड़े हुए दिख रहे थे. दूसरी बात ये भी है कि शो में जब तक विलेन परेशानियां ना खड़ी करे, तब उसे देखने में भी मजा नहीं आता. कहना गलत नहीं होगा कि नोइना का कैरेक्टर जाते-जाते शो का चार्म ले गया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement