scorecardresearch
 

Career Rashifal 9 July 2026 (करियर राशिफल): तुला राशि वालों का करियर बेहतर होगा, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Aaj ka Career Rashifal 9 July 2026 (करियर राशिफल): कार्यभार अधिक रहने वाला है. बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले पूरी सावधानी बरतें. कार्यस्थल पर चल रही किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें.  

Advertisement
X
career horoscope
career horoscope

1. मेष राशि (Aries)
कार्यक्षेत्र में आज एक नई ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. आप अपने लंबे समय से रुके हुए या लंबित कार्यों को पूरा करने में पूरी तरह सफल रहेंगे. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. आपको नई व महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं. टीम वर्क में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा.

2. वृष राशि (Taurus)
दफ्तर में आज कार्यभार अधिक रहने वाला है. किसी भी बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले पूरी सावधानी बरतें. कार्यस्थल पर चल रही किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहें.  केवल अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें. पेशेवर जीवन में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

3. मिथुन राशि (Gemini)
करियर के मोर्चे पर उन्नति के नए और सुनहरे मार्ग खुलेंगे. आपको नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे आपकी कार्यकुशलता में निखार आएगा. आपकी एक नई पहचान बनेगी. सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

4. कर्क राशि (Cancer)
कार्यक्षेत्र में सक्रियता आज बनी रहेगी. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से आपके आत्मविश्वास में भारी वृद्धि होगी. आप अपनी योजनाओं को सही ढंग से लागू करने में सफल होंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी.

Advertisement

5. सिंह राशि (Leo)
भाग्य का पूर्ण साथ आपको आज मिलेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचाना जाएगा . आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आप अपने लक्ष्यों को समय से पहले पूरा करने की क्षमता रखेंगे.

6. कन्या राशि (Virgo)
कामकाज में बहुत सावधानी आज बरतें. बजट का ध्यान रखते हुए कार्यों को प्राथमिकता दें.  कोई भी जल्दबाजी न करें. किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें.

7. तुला राशि (Libra)
टीम वर्क में आज आप बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा, जिससे कार्य सरल हो जाएंगे और सहकर्मी भी आपसे प्रभावित होंगे.

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)
मेहनत का फल आज जरूर मिलेगा. अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं, सफलता निश्चित है. कार्यक्षेत्र में आपकी बात को गंभीरता से लिया जाएगा.

9. धनु राशि (Sagittarius)
कामकाज में आज बड़ी सफलता मिलेगी. पेशेवर मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. आप अपनी प्रतिभा साबित करेंगे. काम के प्रति आपकी निष्ठा की सराहना होगी.

10. मकर राशि (Capricorn)
धैर्य से काम लें. कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन में निरंतर सुधार देखने को मिलेगा. वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा.

11. कुंभ राशि (Aquarius)
करियर में विस्तार होगा. जिम्मेदारियां निभाने में आप आगे रहेंगे. अपने कार्यक्षेत्र में अपनी विशिष्ट जगह बनाएंगे.

Advertisement

12. मीन राशि (Pisces)
व्यावसायिक क्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी. सूझबूझ से काम लेंगे तो सफलता कदम चूमेगी. अपनी बुद्धि का इस्तेमाल सही जगह करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement