scorecardresearch
 

तलाक के 12 साल बाद दूसरी बार दुल्हन बनेंगी जेनिफर विंगेट, सात संमदर पार होगी शादी, कौन है दूल्हा?

टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट 16 जुलाई को यूके में सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी करने जा रही हैं. यह एक इंटीमेट सेरेमनी होगी जिसमें केवल करीबी लोग शामिल होंगे.

Advertisement
X
कब है जेनिफर की शादी (Photo: Instagram @jenniferwinget1)
कब है जेनिफर की शादी (Photo: Instagram @jenniferwinget1)

जेनिफर विंगेट टेलीविजन की लोकप्रिय और हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में से एक हैं. अब आपकी फेवरेट एक्ट्रेस को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है. सबकी चहेती जेनिफर एक दिन बाद दुल्हन बनने जा रही हैं. आइए जानते हैं कि उनके होने वाले दूल्हे राजा कौन हैं और वो कहां शादी करने वाली हैं. 

दुल्हन बनेंगी जेनिफर 
करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 12 साल बाद जेनिफर दूसरी शादी करके जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया- गुरुवार यानी 16 जुलाई को जेनिफर यूके में विलियम इश्माएल संग शादी करने जा रही हैं. ये एक इंटीमेट सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ उनके करीबी शामिल होंगे. 

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि दुल्हन Karleo का डिजाइन किया हुआ व्हाइट गाउन पहनेगी. जेनिफर और विलियम की शादी की चर्चा पिछले काफी समय से हो रही है. जेनिफर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड की बात करें, तो विलियम इश्माएल सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं. अब तक जेनिफर या विलियम की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. 

तलाक को हुए 12 साल 
12 साल पहले जेनिफर ने दिल मिल गए को-एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी, लेकिन उनका रिश्ता सिर्फ दो साल चला. करण से तलाक के बाद जेनिफर पूरी तरह टूट गई थीं. वो लंबे समय तक डिप्रेशन में रहीं और इंडस्ट्री से गायब सी हो गईं. कुछ साल बाद उन्होंने कमबैक किया और लोगों के दिलों पर राज करने लगीं. दूसरी ओर करण सिंह ग्रोवर कई साल पहले बिपाशा बसु से शादी रचा घर बसा चुके हैं. वो एक बेटी के पिता भी हैं. 

Advertisement

जेनिफर उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जो पार्टी, इवेंट या एयरपोर्ट पर अटेंशन पाने की मोहताज नहीं हैं. उनका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. इसलिए कैमरे पर कैप्चर ना होने के बावजूद उनकी पॉपुलैरिटी कभी कम नहीं होती है. फैन्स जेनिफर की दूसरी शादी को लेकर एक्साइटेड हैं. उनकी वेडिंग पिक्स का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement