scorecardresearch
 

इंडियन आइडल में गूंजी धुरंधर सिंगर्स सलमान अली-दानिश की आवाज, रो पड़े हिमेश रेशमिया, फैंस भी भावुक

Indian Idol Legends Return Promo: 'इंडियन आइडल' के मंच पर जब सुरों के सरताज सलमान अली और मोहम्मद दानिश की आवाज गूंजी, तो माहौल पूरी तरह रूहानी हो गया. दोनों की जुगलबंदी ने हिमेश रेशमिया को इमोशनल कर दिया. हिमेश अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रो पड़े.

Advertisement
X
इंडियन आइडल के मच पर रो पड़े हिमेश रेशमिया (Photo: Screengrab)
इंडियन आइडल के मच पर रो पड़े हिमेश रेशमिया (Photo: Screengrab)

Indian Idol Legends Return Promo: 'इंडियन आइडल' के मंच पर एक बार फिर सुरों का महासंगम देखने को मिलने वाला है. स्पेशल 'म्यूजिकल री-यूनियन' में पुराने सिंगर्स अपनी रूहानी गायकी से ऐसा समां बांधते दिखे कि जज हिमेश रेशमिया भी अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख पाए. वो भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू बहने लगे.

इंडियन आइडल में सुरों का महासंगम

'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो में इंडियन आइडल सीजन 10 के विनर सलमान अली और 'इंडियन आइडल 12' फेम मोहम्मद दानिश ने राहत फतेह अली खान का पॉपुलर गाना 'बस याद साथ है, तेरी याद साथ है' इतनी खूबसूरती से गाया कि उनका गाना सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. 

सलमान और दानिश की दमदार गायकी ने जज हिमेश रेशमिया को भावुक कर दिया. उन्होंने सलमान और दानिश की खड़े होकर तारीफ की. इस दौरान हिमेश की आंखों से आंसू बहते दिखे. 

 

 

हिमेश रोते हुए बोले- मेरे डैडी का ये फेवरेट गाना था. आप दोनों ने बहुत शानदार तरीके से गाया. फैंस भी सलमान और दानिश की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. फैंस का कहना है कि दानिश और सलमान का गाना सुनकर उनका दिन बन गया है. 

Advertisement

'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. शो को आप हर शनिवार-रविवार रात 8 बजे देख सकेंगे. सलमान अली और मोहम्मद दानिश के अलावा भी 'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' में कई पुराने सिंगर्स अपनी गायकी का जादू बिखेरते दिखेंगे. धुरंधर सिंगर्स को एक ही मंच पर गाते सुनना फैंस के लिए भी किसी ट्रीट से कम नहीं होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement