scorecardresearch
 

Indian Idol जाकर कैद हुए कंटेस्टेंट्स, 9 महीने से चल रहा शो, कब होगा खत्म?

इंडियन आइडल ने अपनी लोकप्रियता के चलते 9 महीने से टीवी पर जगह बनाई है. शो को बढ़ाए जाने का मुख्य कारण बढ़ती TRP और दर्शकों की मांग है. प्रतियोगियों ने इस लंबे सफर के दौरान घर से दूर रहकर अपनी चुनौतियों और अनुभवों को शेयर किया है.

Advertisement
X
इंडियन आइडल से परेशान हुए कंटेस्टेंट (Photo: Instagram @vishaldadlani)
इंडियन आइडल से परेशान हुए कंटेस्टेंट (Photo: Instagram @vishaldadlani)

इन दिनों टेलीविजन पर रियलिटी शो की बहार आई हुई है. नए शो आ रहे हैं और पुराने शो भी अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. आमतौर पर किसी भी रिएलिटी शो का सीजन 3–4 महीने का होता है, लेकिन इंडियन आइडल ने सारे शोज को पछाड़ दिया है. इंडियन आइडल पिछले 9 महीने से टीवी पर आ रहा है. इस महीने के इसके ग्रैंड फिनाले होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि अच्छी TRP की वजह से शो को बंद नहीं किया जा रहा है.

अब Indian Idol के प्रतियोगियों ने बताया कि उन्होंने अपने बढ़े हुए सफर को कैसे देखा. 

क्यों मिला शो को एक्सटेंशन?
SCREEN संग बातचीत में चैनल के करीब एक सूत्र ने कहा, डिमांड के कारण शो को बढ़ाया गया है. ये अगले कुछ हफ्तों में खत्म होगा. पिछले महीने तीन हफ्तों तक कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ था. दो वाइल्डकार्ड एंट्री भी आई थीं. सूत्र ने कहा, सभी प्रतियोगियों को अच्छे वोट मिल रहे हैं. शो में हाल ही में वाइल्डकार्ड आए, क्योंकि ये बहुत अच्छा चल रहा है. कुछ समय से कोई निकाला नहीं गया, क्योंकि ये वाइल्डकार्ड प्रतियोगियों के साथ ठीक नहीं होता, उन्हें अभी मुकाबला करने का मौका ही मिला है. 

सूत्रों के मुताबिक- प्रतियोगी भी एक्सटेंशन से सहमत हैं. ऐसे मामलों में प्रोडक्शन फैसला लेता है. प्रतियोगियों को सैलरी नहीं दी जाती, उनके रहने और खाने की व्यवस्था प्रोडक्शन द्वारा की जाती है.  उन्हें अन्य लाइव इवेंट्स में परफॉर्म करने के मौके भी दिए जाते हैं.

Advertisement

इंडियन आइडल 16 शुरू में 3 महीने के लिए बढ़ाया गया था और मार्च में खत्म होना था. पर ये फैसला सभी प्रतियोगियों को पसंद नहीं आया. एक सूत्र का कहना है कि मेकर्स जितना हो सके अधिक प्रतियोगियों को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. पर कोई 'फ्री' में रहकर गाना चाहते नहीं है. 

जो वाइल्डकार्ड प्रतियोगी आए हैं, उन्हें परफॉर्म करने के लिए पेमेंट दिया जा रहा है, लेकिन संभव है कि वो इसी वजह से शो न जीतें. उतार-चढ़ाव के बावजूद, इंडियन आइडल अभी तक अपने आप को बनाए रखने में कामयाब रहा है. जज विशाल ददलानी ने कहा, इंडियन आइडल ने भारत को कुछ सबसे शानदार आवाजें दी हैं और यही इस प्लेटफॉर्म की खासियत है. हर सीजन में देशभर के प्रतिभाशाली गायक यहां अपने सपने लेकर आते हैं और कई स्टार बनते हैं. इस साल की शो को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिससे ये इतना लंबा चला. एक्सटेंशन दर्शकों द्वारा कंटेस्टेट और उनकी यात्राओं से जुड़ने का नतीजा है. मैं एक्साइटेड हूं कि हम और भी संगीत और प्रतिभा का जश्न मना पाएंगे. 

शो को टीआरपी मिल रही है, लेकिन इसमें हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट के लिए महीनों तक घर से दूर रहना चैलेंजिंग हो गया है. टॉप 8 में जगह बनाने वाले सोहेल सूफी ने कहा कि घर से दूर रहना मुश्किल होता है पर हम एक मकसद लेकर यहां हैं. मनराज वीर ने कहा कि जब मैं शो में आया था तो सोचा था ये 4–5 महीने चलेगा. अब 9 महीने हो गए हैं जब मैंने अपने माता-पिता को आखिरी बार देखा था.  मेरी मां की तबीयत अच्छी नहीं रहती. वो ज्यादा ट्रैवल नहीं करती हैं. 

Advertisement


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement