सलमान से है पवनदीप का खास कनेक्शन
सोशल मीडिया पर सलमान खान और पवनदीप राजन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दोनों साथ में गाना गा रहे हैं. वायरल क्लिप में सलमान खान पवनदीप राजन के साथ सोफे पर बैठे हुए हैं. सलमान खान 'तड़प तड़प के' गाना गा रहे हैं. सलमान खान का ये गाना फिल्म हम दिल दे चुके सनम का है. वीडियो में सलमान खान और पवनदीप की बॉन्डिंग शानदार नजर आ रही है. देखें वीडियो...
वैसे खबरें थीं कि पवनदीप राजन सलमान खान की फिल्म राधे के लिए गाना गा सकते हैं. हालांकि बाद में खुद पवनदीप ने मना किया कि वे सलमान खान के साथ काम नहीं कर रहे हैं. पवनदीप ने ये जरूर बताया कि वे और सलमान राधे में तो साथ काम नहीं कर रहे हैं. लेकिन वे सलमान खान की दूसरी फिल्म में काम करेंगे. अभी सिंगर और मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है.
बात करें इंडियन आइडल की तो, इंडियन आइडल 12 के ग्रैंड फिनाले की धूमधाम से तैयारी हो रही है. टॉप-6 में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, शनमुख प्रिया, स्याली कांबले, मो. दानिश, निहाल ताउरो टॉप 6 में शुमार है. फिनाले को काफी धूमधाम से ऑर्गनाइज किया जा रहा है. फिनाले एपिसोड 12 घंटे का होगा. जहां म्यूजिक वर्ल्ड के नामी सितारे मेहमान बनकर आएंगे. फिल्म शेरशाह के लीड एक्टर्स भी फिनाले का हिस्सा होंगे.