टीवी एक्टर हर्षद चोपड़ा रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 में छाए हुए हैं. शो में आते ही उन्होंने अपना बड़ा सीक्रेट रिवील किया था. हर्षद ने बताया था उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर उन्हें चीट किया था. सालों बाद भी वो इस दर्द से उबर नहीं पाए हैं. एक्टर ने लॉकअप में को-कंटेस्टेंट संग बात करते हुए बताया क्यों उन्होंने अभी तक शादी नहीं की. इस दौरान वो इमोशनल भी हुए.
श्रेया कालरा ने हर्षद से पूछा- तुमने अभी तक शादी नहीं की. क्या तुम्हें कोई मिला नहीं, जिसके साथ जिंदगी बिता सको. जवाब में एक्टर ने कहा- मुझे ऐसा कोई मिला था. लेकिन फिर तमाशा हुआ. (यहां पर एक्टर अपने पुराने रिलेशन का जिक्र करते दिखे, जिसमें उन्हें धोखा मिला). श्रेया ने उन्हें समझाया कि ऐसा नहीं होता है. जिंदगी में सही इंसान आने पर ताकत मिलती है. हर्षद ने बताया कि वो सब बातें समझते हैं. पर वो इंसान रिस्क के साथ आएगा. वो न्यूट्रल रहने में खुश हैं. उन्हें जिंदगी में हैप्पी नहीं होना है. वो बिना किसी शिकायत के अपनी जिंदगी न्यूट्रल तरीके से जीते हैं.
हर्षद ने कहा- मैंने डेट किया लेकिन चीजें बिगड़ीं. बोलना कुछ होता है, एक्शन कुछ और होते हैं. लोग ना बहुत ज्यादा मतलबी हैं. मैंने बहरापन फील किया है. इमोशनली बहरा होना झेला है. ऐसी स्थिति में रहा, जहां मैं कहता रहा, लेकिन मेरी बात को सामने वाले ने समझा नहीं. ना ही मुझे सुना. ऐसा लग रहा था कि मैं बात कर रहा हूं. लेकिन बात सुनाई क्यों नहीं दे रही है. दिक्कत ये नहीं है कि मैं मौजूद नहीं है, दिक्कत ये है कि मैं ज्यादा ही मौजूद हूं, शायद मेरी ही गलती है.
हर्षद का शॉकिंग खुलासा
शो के प्रीमियर के दिन हर्षद ने अपनी लाइफ के सबसे पेनफुल चैप्टर को लेकर बात की थी. उनपर आरोप थे कि वो अनग्रेटफुल हैं. अपनी लाइफ को बहुत सीक्रेटिव रखते हैं. फैंस के साथ कुछ शेयर नहीं करते. एक्टर ने अपनी सफाई देते हुए बताया कि उन्होंने 2010 में अपने करीबी दोस्त और गर्लफ्रेंड को खो दिया था. क्योंकि उनकी गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड दोनों मिलकर उन्हें चीट कर रहे थे. तबसे वो अपनी लाइफ को लेकर रिजर्व हो गए.