2025 में गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक, हीरो नंबर 1 के अफेयर की खबरों ने सनसनी मचाई. वहीं 2026 में कृष्णा अभिषेक का 14 सालों का वनवास खत्म हुआ. मामी सुनीता आहूजा संग उनका पैचअप हुआ. सुनीता ने लाफ्टर शेफ के सेट पर जाकर भांजे कृष्णा और बहू कश्मीरा शाह को सरप्राइज दिया. लेकिन जो दिख रहा है, क्या रियल में ऐसा है?
जो सुनीता, कभी कृष्णा-कश्मीरा का नाम सुनकर चिढ़ जाती थीं, जिस शो में कृष्णा होते वहां जाना भी पसंद नहीं करती थीं... वही सुनीता अब भांजे को सरप्राइज देकर गिले-शिकवे दूर कर रही हैं. आखिर ऐसा क्या हो गया? क्या ये पैचपअ रियल है या फिर इसके पीछे कोई एजेंडा छिपा है? क्या पैचअप की आड़ में सुनीता अपने करियर को उड़ान दे रही हैं? ये सवाल इसलिए भी अहम है क्योंकि सुनीता के ऐसे बदले तेवर पहले नहीं दिखे. अभी तक वो हर इंटरव्यू में कृष्णा-कश्मीरा को कोसती दिखी थीं. कृष्णा से उनकी दिक्कत इतनी ज्यादा थी कि उनके दिखने पर अपना रास्ता बदल लेती थीं. ऐसे में सुनीता के इरादे आखिर क्या हैं, बड़ा सवाल है. कृष्णा ने हमेशा मामी सुनीता का साथ पाने की इच्छा जताई है. वो कहते थे मामी ने उन्हें पाला है. वो उनके बेटे जैसे हैं. एक दिन माफ कर देंगी, उनकी डांट खा लेंगे.
सुनीता के इरादे क्या?
माना जा रहा है सुनीता ने करियर में आगे बढ़ने के लिए कृष्णा से हाथ मिलाया है. क्योंकि कृष्णा टीवी के बड़े कॉमेडियन में शुमार हैं. वो टीआरपी किंग हैं. कृष्णा जिस शो के साथ जुड़ते हैं, सुपरहिट हो जाता है. उनके कॉमिक एक्ट दमदार होते हैं. वो कपिल शर्मा शो और लाफ्टर शेफ का हिस्सा हैं. इसके अलावा बिग बॉस और बाकी के रियलिटी शोज में उनकी गेस्ट अपीयरेंस गर्दा उड़ा देती है. कुल मिलाकर कहें तो टीवी पर कृष्णा राज कर रहे हैं. एंटरटनमेंट इंडस्ट्री और यूट्यूब वर्ल्ड में नई आई सुनीता जानती हैं कैसे व्यूज पाने हैं. इंडस्ट्री में लंबा टिकने के लिए सबसे पहला उसूल है अपने रिश्ते सही रखना, खासकर उनसे जो टॉप के खिलाड़ी हैं.
पहले टीवी पर गोविंदा और सुनीता को कपल के तौर पर बुलाया जाता था. उनकी हिट पेयरिंग मेकर्स की टीआरपी में बल्ले बल्ले कर देती थी. लेकिन अब पति-पत्नी के बीच छत्तीस का आंकड़ा है. दोनों ना साथ रहते हैं, ना साथ दिखते हैं. गोविंदा का साथ छूटा तो सुनीता ने कृष्णा का हाथ थामने में देरी नहीं लगाई. वैसे भी गोविंदा अब ना ही होरो नंबर 1 रहे, ना ही उनका स्टारडम 90s जैसा है. सुनीता जानती हैं उनके करियर को माइलेज देने में कृष्णा जैसे स्टार कॉमेडियन कितने काम आ सकते हैं.
कपिल के शो में होगी सुनीता की एंट्री?
कृष्णा संग हाथ मिलाकर सुनीता ने शोबिज में काम पाने के कई दरवाजे खोल लिए हैं. उनका पहला बड़ा शो है कपिल शर्मा का. सुनीता ने एक इंटरव्यू में कपिल के शो में बतौर जज हिस्सा बनने की ख्वाहिश जताई थी. लेकिन कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह की वहां मौजूदगी देखकर सुनीता ने हाथ पीछे खींच लिए थे. भांजे संग रिश्ते सुधरने के बाद सुनीता के इस शो के लिए दरवाजे खुल गए हैं. लाफ्टर शेफ में बतौर सेलेब्रिटी कुक वो भी नजर आ सकती हैं. इसके अलावा यूट्यूब व्ल़ॉग में कृष्णा-कश्मीरा संग मुलाकात या आउटिंग से भी सुनीता तगड़े व्यूज पा सकती हैं. दोनों मामी-भांजे साथ में कौलेब कर शो भी ला सकते हैं. यूं कहें कि अब स्क्रीन पर मामा-भांजे के बजाय मामी-भांजे की ये हिट जोड़ी धमाल मचा सकती है.
सुनीता, जो कि अभी तक गोविंदा की पत्नी के टैग से जानी जाती थीं. पति संग खटपट के बाद वो अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद में लगी हैं. हालांकि अपनी नई पहचान बनाने के लिए भी उन्होंने गोविंदा का ही सहारा लिया. व्लॉग, इंटरव्यू, पॉडकास्ट और शोज में गोविंदा के नाम का रट्टा लगाया. यूट्यूब पर आते ही उनके व्लॉग छा गए. उनके 311K सब्सक्राइबर्स हैं. उनके वीडियोज को तगड़े व्यूज भी मिल रहे हैं. एक ओर जहां गोविंदा अच्छी फिल्म को तरस रहे हैं. 58 की उम्र में सुनीता ने अपनी पहली फिल्म साइन की है. उनकी डेब्यू मूवी एकता कपूर प्रोड्यूस करेंगी. सुनीता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में छाने का वो एक भी मौका मिस नहीं करना चाहतीं. इसलिए भी लोगों के बीच सवाल है क्या मामी-भांजे का ये पैचअप फेक है या सच में सालों बाद उनके दिलों में इमोशंस का सैलाब उमड़ा है?