scorecardresearch
 

'भूत बंगला’ इवेंट में दिखा एकता कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन, चौंके यूजर्स, पूछा- ओजेम्पिक?

भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एकता कपूर का नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उनके फिट और कॉन्फिडेंट अवतार ने फैंस को चौंका दिया है, वहीं उनके वजन घटने को लेकर अलग-अलग कयास भी लगाए जा रहे हैं.

Advertisement
X
एकता कपूर ने किया वेट लॉस (Photo: Screengrab)
एकता कपूर ने किया वेट लॉस (Photo: Screengrab)

टीवी की सोप ओपेरा क्वीन और फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर सबका ध्यान अपनी ओर खींचना बखूबी जानती हैं. हाल ही में अपनी फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में उन्होंने अपने अपीयरेंस से सबको हैरान कर दिया. एकता का ट्रांसफॉर्मेशन, उनका लुक इतना जबरदस्त था कि हर कोई उनके ही बारे में बात कर दिख रहा है. 

एकता का ट्रांसफॉर्मेशन

एकता कपूर फिल्म प्रमोशन के दौरान ऑल-ब्लैक लुक में नजर आईं. उन्होंने वी-नेक की फ्लोई ड्रेस पहनी थी, जो कम्फर्टेबल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लग रही थी इस आउटफिट के साथ उन्होंने अपने सिग्नेचर ओपन हेयर स्टाइल से बेहद एलिगेंट और सिंपल लुक अपनाया था. एकता ने हल्का और नेचुरल मेकअप किया था, उन्होंने बहुत कम एक्सेसरीज पहनी थीं, बस कुछ स्टेटमेंट ब्रेसलेट्स के साथ अपने लुक को पूरा किया.

एकता ने एक खूबसूरत ब्लैक इवनिंग ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका नया मेकओवर भी साफ नजर आ रहा था. सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी फिटनेस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर गया. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके वजन घटने को लेकर बातें कीं और उनकी तारीफ भी की कि वो अब ज्यादा फिट और कॉन्फिडेंट लग रही हैं. हालांकि, एकता ने खुद इस बदलाव पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन इस पर चर्चा लगातार हो रही है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस पूरे लुक में एकता ने अपनी चार्मिंग स्माइल के साथ अपना बॉडी ट्रांफॉर्मेशन भी फुल-ऑन शो किया. देखते-देखते ही उनके फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया में वायरल हो गए हैं. हर कोई उनके इस नए अंदाज को देख हैरान हो रहा है. कई फैंस जहां एकता की वेट लॉस जर्नी को जानने के लिए हर कोई उत्सुकता जता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे ओजेम्पिक की देन भी कह रहे हैं. 

सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले. किसी ने लिखा- आखिरकार वजन कम हुआ और कपड़े भी स्टाइलिश हो गए. वहीं किसी ने कहा- ओजेम्पिक कमाल कर रहा है. एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा- स्लिम और खूबसूरत लग रही हैं.

अब एकता ने अपनी मेहनत से वजन कम किया है या किसी स्पेशल डोज का कमाल है, इसका खुलासा तो खुद वही कर सकती हैं. लेकिन फिलहाल तो प्रोड्यूसर अपने धमाकेदार प्रेजेंस से खूब लाइमलाइट लूट रही हैं.

बात करें, भूत बंगला फिल्म की तो ये 16 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी और तब्बू भी हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement