scorecardresearch
 

मुश्किल में है मशहूर एक्ट्रेस की शादी? बिजनेसमैन पति ने रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोला- ओए जल्दी...

दिव्या अग्रवाल इन दिनों द 50 शो में दिखाई दे रही हैं. मगर गेम से ज्यादा उनकी मैरिड लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है. शो में दिव्या की शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई शॉकिंग दावे किए गए. अब एक्ट्रेस के पति ने उन दावों पर रिएक्ट किया है.

Advertisement
X
क्या मुश्किल में है दिव्या अग्रवाल की शादी? (Photo: Instagram @divyaagarwal_official)
क्या मुश्किल में है दिव्या अग्रवाल की शादी? (Photo: Instagram @divyaagarwal_official)

रियलिटी शो The 50 कई वजहों से सुर्खियों में है. शो में सेलेब्स के बीच कभी हाथापाई देखने को मिल रही है तो कभी कोई एक-दूसरे पर कीचड़ उछालता नजर आता है. हाल ही के एपिसोड में भव्या सिंह ने एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की मैरिड लाइफ पर सवाल उठाए थे. अब भव्या के आरोपों पर दिव्या के पति अपूर्व पडगांवकर ने जवाब दिया है. 

दिव्या के लिए पति का मैसेज

दरअसल, शो में भव्या ने दावा किया था कि दिव्या अग्रवाल की शादीशुदा जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही है. दिव्या पति अपूर्व पडगांवकर के साथ नहीं रहतीं. दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है. मगर वैलेंटाइन डे के खास मौके पर अपूर्व पडगांवकर ने अपनी लेडी लव दिव्या के लिए रोमांटिक पोस्ट शेयर करके भव्या के दावों को गलत साबित कर दिया है. 

अपूर्व पडगांवकर ने वैलेंटाइन डे पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लेडी लव दिव्या अग्रवाल की फोटो शेयर की. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- ओए मिस वैलेंटाइन. शो से जल्दी वापस आ जाओ. 

 

दिव्या अग्रवाल की टीम ने भी उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कपल की एक रोमांटिक फोटो पोस्ट की. पोस्ट के कैप्शन में कपल के लिए दिल को छूने का वाला कैप्शन लिखा गया, जो है- हमेशा रहने वाला प्यार...हमारे फेवरेट कपल को हैप्पी वैलेंटाइन्स डे. 

Advertisement

 

दिव्या की टीम और उनके पति ने शादी में चल रही खटपट के दावों को गलत साबित कर दिया है. वैलेंटाइन डे पर दिव्या और अपूर्व की एक दूसरे के लिए रोमांटिक पोस्ट देख इतना तो साफ है कि दोनों एक दूसरे संग बहुत प्यार करते हैं और उनका रिश्ता भी काफी मजबूत है. 

दिव्या अग्रवाल की बात करें तो उन्होंने साल 2024 में अपूर्व पडगांवकर संग रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी. दोनों की शादी का जश्न कई दिनों तक चला था. शादी के कुछ समय बाद दोनों के तलाक की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं. 

अपूर्व संग शादी से पहले दिव्या वरुण सूद संग रिश्ते में थीं. दोनों लिवइन रिलेशनशिप में रहते थे. मगर फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप के बाद दिव्या ने अपूर्व को अपना हमसफर बनाया. दोनों एक दूसरे संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement