scorecardresearch
 

50 करोड़ के बंगले में GF संग रहेगा अर्चना पूरन का बेटा, दिखाई लैविश हाउस की Inside झलक

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी संग लिवइन में रहते हैं. आर्यमन अब नए बंगले में शिफ्ट होने वाले हैं, जिसमें अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. आर्यमन ने अपने करोड़ों के घर की झलक फैंस को भी दिखाई.

Advertisement
X
अर्चना पूरन का करोड़ों का घर (Photo: Instagram @archanapuransingh)
अर्चना पूरन का करोड़ों का घर (Photo: Instagram @archanapuransingh)

अर्चना पूरन सिंह टीवी टाउन की फेमस एक्ट्रेस हैं. वो अब यूट्यूबर भी बन चुकी हैं. अर्चना अपनी लाइफ से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर फैंस संग शेयर करती हैं. अर्चना के साथ उनके बड़े बेटे आर्यमन सेठी भी यूट्यूबर पर काफी एक्टिव हैं. अब आर्यमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने नए घर की झलक दिखाई. 

बन रहा है अर्चना का नया बंगला

अर्चना ने कुछ वक्त पहले ही बेटे संग मिलकर नए बंगले खरीदे हैं, जिसकी कीमत 50 करोड़ के आसपास बताई जा रही है. एक्ट्रेस के बेटे आर्यमन ने फैंस को नए घर का टूर कराया, जिसमें अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है. उन्होंने घर के अलग-अलग कोने भी दिखाए और घर को लेकर अपना विजन भी फैंस संग शेयर किया. आर्यमन ने कहा कि वो नया घर कंप्लीट होने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि अपने सपनों का घर बनाना काफी मुश्किल होता है.  

 

आर्यमन ने दिखाया घर

नए घर की कंस्ट्रक्शन के बारे में बात करते हुए आर्यमन ने खुलासा किया कि इस पूरे प्रोसेस में काफी ज्यादा समय लगा है. शुरुआत में उन्हें लगा था कि उनका घर महज दो महीने में बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन जितना सोचा था उससे काफी ज्यादा वक्त लग गया. आर्यमन ने कहा कि ऐसी जगह बनाने के लिए बहुत धैर्य और ध्यान की जरूरत होती है. उन्हें उम्मीद है कि उनका नया घर जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा. 

Advertisement

 

बता दें कि अर्चना और परमीत ने दो बंगले एक साथ खरीदे हैं. अर्चना के बेटे आर्यमन अपनी मंगेतर योगिता के साथ नए बंगले में रहने वाले हैं.उन्होंने व्लॉग में बताया कि वो अपने माता-पिता के बगल में अपने सपनों का घर पाकर बेहद काफी खुश हैं. 

अर्चना की बात करें तो वो फिल्मों, टीवी शोज के साथ यूट्यूब से भी तगड़ी कमाई करती हैं. अर्चना और उनका पूरा परिवार लैविश लाइफ जीता है. अर्चना के दोनों बेटे लिवइन में रहते हैं. अर्चना भी अपने दोनों बेटों और उनकी गर्लफ्रेंड्स के काफी क्लोज हैं. उनके यूट्यूब व्लॉग में होने वाली बहुओं संग उनका खास बॉन्ड दिखता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement