scorecardresearch
 

जाल में फंसी डॉल्फिन, मछुआरा बोला- इससे निकालूंगा तेल! सहरसा में खौफनाक करतूत वायरल

नदी किनारे पर मौजूद एक युवक ने जब मछुआरे को बताया कि डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीय जीव है और इसका शिकार मना है, तो आरोपी ने बेझिझक कहा कि वह इसका तेल निकालेगा. युवक ने यह पूरा बयान अपने मोबाइल में कैद कर लिया.

Advertisement
X
सहरसा के कोसी बहियार में डॉल्फिन का शिकार.(Photo:Screengrab)
सहरसा के कोसी बहियार में डॉल्फिन का शिकार.(Photo:Screengrab)

सहरसा से गुजरी कोसी नदी के बहियार में डॉल्फिन का शिकार करना एक मछुआरे को महंगा पड़ गया. मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है. जबकि आरोपित मछुआरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है.

जिले के नवहट्टा प्रखंड के तहत डरहार पंचायत का यह मामला है. गोविंदपुर गांव डरहार निवासी सरयू मुखिया के पुत्र वीरेंद्र मुखिया कोसी नदी के बहियार में मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान उनके जाल में एक डॉल्फिन फंस गई. आरोप है कि वीरेंद्र मुखिया डॉल्फिन को अपनी नाव पर लादकर घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे.

इसी बीच वहां मौजूद एक शिक्षित युवक ने उन्हें डॉल्फिन के साथ देख लिया. युवक ने मछुआरे से डॉल्फिन का शिकार करने के संबंध में पूछताछ की और बताया कि डॉल्फिन राष्ट्रीय जलीय जीव है तथा इसे कानूनी संरक्षण प्राप्त है.

आरोप है कि मछुआरे ने युवक के समक्ष डॉल्फिन का शिकार करने और उसका तेल निकालने की बात कही. युवक ने इस पूरी घटना और बातचीत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. देखें VIDEO:- 

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुटने लगे. ग्रामीणों की भीड़ बढ़ती देख आरोपित डॉल्फिन को नदी किनारे से लेकर वहां से फरार हो गया. बाद में उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

रेंजर बी के राय ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया. वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की शुरू कर दी है।. इसके बाद आरोपित वीरेंद्र मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement