scorecardresearch
 

'इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं?' किस पर भड़के अनिल कपूर, ढूंढ़ पाएंगे India Ke Top 1%!

अनिल कपूर एक नए रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1%' के साथ टीवी और OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आ रहे हैं. ये शो सिर्फ डिग्रियों पर नहीं बल्कि प्रतिभा और दिमाग पर आधारित होगा.

Advertisement
X
अनिल कपूर का नया शो (Photo: Screengrab)
अनिल कपूर का नया शो (Photo: Screengrab)

बॉलीवुड के झक्कास एक्टर अनिल कपूर एक नया रियलिटी शो लेकर आ रहे हैं. शो का नाम 'इंडिया के टॉप 1%' है. ये शो बाकी रियलिटी शो से यूनिक और खास है. अनिल कपूर के शो में सिर्फ डिग्रियां नहीं, बल्कि लोगों का दिमाग बोलेगा. शो शुरू होने से पहले आइए इसका प्रोमो देखते हैं. 

अनिल कपूर का नया शो
अनिल कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हैं. अच्छा कलाकार होने के साथ-साथ वो अच्छे होस्ट भी हैं. टीवी पर उन्होंने बिग बॉस जैसे शो होस्ट किए हैं. बिग बॉस के बाद अब वो 'इंडिया के टॉप 1%' होस्ट करने जा रहे हैं. शो का प्रोमो काफी मजेदार है. 

'इंडिया के टॉप 1%' के प्रोमो में अनिल कपूर एक मीटिंग से बाहर निकलते हैं. वो अपनी टाई ढीली करते हुए गुस्से में कहते हैं कि किसी भी मीटिंग से निकलो तो दिमाग का शॉट हो जाता है. कोई हार्वर्ड से कोई हावड़ा से है, इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं? सिंपल सा सवाल पूछो, तो रट्टू तोते की तरह किताब में घुस जाते हैं.

अनिल कपूर अपनी बात कह रहे होते हैं और दूसरी ओर एक शख्स उनका वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है. अनिल कपूर उस शख्स को रिकॉर्डिंग करते देख लेते हैं. वो उसके पास जाते हैं और उस पर चिल्लाते हैं. अनिल कपूर उस शख्स से कहते हैं कि घबरा क्यों रहा है? बना वीडियो. एक ऐसा शो बनाएंगे, जहां पर सिर्फ डिग्री नहीं, दिमाग दौड़ेगा. कोई भी दिमाग वाला बन सकता है इंडिया का टॉप 1 %. वो शख्स एक्टर से पूछता है कि 1% क्या है, तो अनिल जवाब देते हैं कि देश के टॉप दिमाग वाले लोग. 

Advertisement

'इंडिया के टॉप 1%' स्टार प्लस चैनल के अलावा OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देखा जा सकेगा. प्रोमो में शो की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है. प्रोमो में अनिल कपूर ने ये भी बताया किशो में हिस्सा लेने के लिए कैसे अप्लाई करना है. अब देखते हैं कि अनिल कपूर का नया शो कितना हिट होता है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement