बिग बॉस के इस सीजन में नए-नए धमाल देखने को मिल रहे हैं. आज बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है और वो हैं सिंगर-एक्टर अली कुली मिर्जा. वे जल्द ही कमल सदाना की फिल्म रोर के साथ बॉलीवुड में कदम भी रख रहे हैं. बिग बॉस के घर में उनके आने से तहलका मचना स्वाभाविक है.

बेशक वे नए चेहरे हैं लेकिन वे पहले सोनाली राउत, उपेन पटेल और आर्य बब्बर को अलग-अलग मौकों पर मिल चुके हैं. लेकिन उनके आने से घर में सब कुछ सामान्य रहने वाला नहीं है.
बिग बॉस के घर में एंट्री के बारे में वे कहते हैं, 'इस साल बिग बॉस एकदम अलग है और मैं यह सोचकर नर्वस हूं कि क्या यह मेरे लिए काम करेगा. यह सही है कि मैं घर के कुछ लोगों को जानता हूं लेकिन वे पहले से घर में हैं और उन्हें इसका फायदा भी मिलेगा. मैं तो सिर्फ नए दोस्त बनाने के इरादे से ही घर में जा रहा हूं. देखें सब कैसे होता है.'
वे घर में समीकरणों को बदलने के इरादे से जा रहे हैं, लेकिन देखना यह है कि किस तरह सोनाली, उपेन और आर्य उनका स्वागत करते हैं.