scorecardresearch
 

40 की उम्र में दूसरी बार बेटे की मां बनीं टीवी एक्ट्रेस आशका गोराडिया, दिखाई झलक

टेलीविजन एक्ट्रेस और बिजनेसवुमेन आशका गोराडिया ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है. उन्होंने 7 मई 2026 को अपने बेटे के जन्म की जानकारी दी और अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उसकी झलक भी दिखाई.

Advertisement
X
घर आया नन्हा राजकुमार (Photo: Instagram @aashkagoradia)
घर आया नन्हा राजकुमार (Photo: Instagram @aashkagoradia)

मुबारक हो! टेलीविजन एक्ट्रेस आशका गोराडिया दूसरी बार मां बन गई हैं. एक्ट्रेस से बिजनेसवुमेन बनीं आशिका ने सोशल मीडिया पर खुशखबरी दी है. आशका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया. पोस्ट में उन्होंने बताया कि 7 मई 2026 को उनका दूसरा बच्चा, एक प्यारा सा बेटा पैदा हुआ है. एक्ट्रेस ने अपने नन्हे राजकुमार की झलक भी दिखाई है. 

घर आया राजकुमार 
इंस्टाग्राम पोस्ट में एक्ट्रेस, उनके हसबैंड और बेटा न्यूबॉर्न बेबी को हाथों में थामे दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा कि 1 मई 2026 को हमारे दिलों में प्रवेश कर चुके हैं - रिचर्ड थियोडोर गोबल. एक बार फिर हमें ईश्वर के दिव्य प्लान पर अटूट विश्वास है और हमें मिले सभी तोहफों के लिए हम शुक्रगुजार हैं. एक और बेटे के साथ विलियम अलेक्जेंडर के लिए भाईचारे का एक नया बंधन आ गया है. दो लड़के...रोमांचक यात्राएं इंतजार कर रही हैं. दूसरे बेटे के जन्म के साथ आशका की फैमिली पूरी हो गई है. 

आशका गोराडिया ने खुशखबरी शेयर की थी और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का सैलाब आ गया. आरती सिंह, सारा खान, करिश्मा तन्ना, दिव्यांका त्रिपाठी और रिद्धिमा पंडित जैसे तमाम एक्ट्रेस ने उन्हें दोबारा मां बनने की बधाई दी है. 

Advertisement

बिजनेसवुमेन हैं आशका 
आशका गोराडिया ने 1 दिसंबर 2017 को अमेरिकी बिजनेसमैन ब्रेंट गोबल से ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी. 3 दिसंबर 2017 को पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से अहमदाबाद में शादी रचाई. शादी के 6 साल बाद उन्होंने 27 अक्टूबर 2023 को बेटे विलियम अलेक्जेंडर का दुनिया में वेलकम किया. पहले बेटे के जन्म के तीन साल बाद उन्होंने दूसरी बार बेटे को जन्म दिया. 

आशका ने टीवी पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी और नागिन जैसे तमाम लोकप्रिय शोज में काम किया है. पर शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग छोड़ी दी. आज वो करोड़ों के ब्यूटी ब्रांड की मालकिन हैं और आलीशान जिंदगी जी रही हैं. आशका सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लेकिन किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी से दूर रहती हैं. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement