scorecardresearch
 

52 साल के राम कपूर ने पार की हदें, 25 साल छोटे इंफ्लुएंसर को जबरन किया Lip Kiss, हरकतों पर हुए ट्रोल

राम कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं. लॉक अप में उनके बिहेवियर पर सवाल उठ रहे हैं. शो में चीटिंग को जस्टिफाई करने के बाद अब वो इंफ्लुएंसर लैला को Kiss करते दिखे. उनके बिहेवियर पर लोग नाराजगी जता रहे हैं.

Advertisement
X
राम कपूर ने लैला को किया Kiss (Photo: Social Medi)
राम कपूर ने लैला को किया Kiss (Photo: Social Medi)

टीवी के सुपरस्टार राम कपूर इन दिनों एकता कपूर के लॉक अप में बंद हैं. शो में राम अपने गेम से ज्यादा बोल्ड स्टेटमेंट्स और बिहेवियर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. शादी में चीटिंग को नॉर्मल बताने के बाद अब राम ने इंफ्लुएंसर वरुण यादव उर्फ लैला को KISS करके हर किसी को हैरान कर दिया. राम को इस हरकत पर ट्रोल भी किया जा रहा है. 

राम ने पार की हदें?

लॉक अप के बीते एपिसोड में कुछ कंटेस्टेंट्स गार्डन एरिया में बैठकर चिल कर रहे थे. तभी राम अपने साथ बैठे लैला को बांहों में लेकर गाल पर Kiss करने लगे. लेकिन राम यहीं तक नहीं रुके. उन्होंने लैला को लिपलॉक भी किया. अब राम ने लैला को लिप-टू-लिप Kiss किया या फिर लिपलॉक करने की एक्टिंग की ये कहना मुश्किल है, क्योंकि कैमरे पर देखकर ऐसा ही लग रहा है कि राम ने लैला को प्रॉपर लिप Kiss किया है. 

राम कपूर का यह अवतार देखकर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा हैरान रह गईं. उनका हैरानी से मुंह खुला रह गया.

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by LockUp (@lockup.netflix)

राम कपूर पर भड़के लोग

सोशल मीडिया पर भी राम और लैला का Kiss वायरल हो गया है. 52 साल के राम कपूर को इतने बड़े शो में इस तरह की हरकत करता देख लोग भड़क रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक्टर को काफी ट्रोल किया जा रहा है. एक यूजर ने लिखा- इसे हदें पार करना कहते हैं. टीआरपी के लिए कुछ भी करोगे. शर्मनाक. दूसरे ने लिखा- ये क्या बकवास है. 

Advertisement

 

 

शादी में चीटिंग को किया जस्टिफाई

बता दें कि इससे पहले राम कपूर शादी में चीटिंग को जस्टिफाई करते दिखे थे. उन्होंने कहा था कि इंसान को अपने रिश्ते को फिर से बनाने को कोशिश करनी चाहिए. राम ने तर्क देते हुए कहा कि अगर कोई कपल एक-दूसरे से सच्चा प्यार करता है तो रिश्ते में कुछ भी डील ब्रेकर नहीं होता. राम को उनकी इस स्टेटमेंट के लिए भी ट्रोल किया गया. अब वो गेम में आगे क्या करते हैं ये देखने वाली बात होगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement