इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. 3 साल के लंबे इंतजार के बाद इंडियन आइडल सिंगर ऋषि सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है.
ऋषि सिंह ने आमिर खान प्रोडक्शन फिल्म 'एक दिन' का 'कोनिचिवा' गाना गाकर हिंदी सिनेमा में कदम रखा है.
कमाल की बात ये है कि ये गाना ऋषि ने अरिजीत सिंह के साथ गाया है. इंडियन आइडल के मंच पर भी वो अरिजीत के गाने गाकर दिल जीत लेते थे.
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने डेब्यू को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि ये मेरा डेब्यू सॉन्ग है, तो बहुत अच्छा महसूस हो रहा है.
मुझे लीजेंड अरिजीत सिंह के साथ गाने का मौका मिला. गाने को लीजेंड राम सम्पत सर ने कंपोज किया है, तो अंदर से बहुत अद्भुत फीलिंग आ रही है.
ऋषि ने कहा कि ये मौका मेरे लिए बहुत बड़ा था. इंडियन आइडल जीतने के 3 साल बाद मेरा डेब्यू हुआ. ये बहुत बड़ी बात है.
जब मैं कहीं लाइफ परफॉर्म करता था, तो सब पूछते थे. भविष्य में आपका कोई बॉलीवुड प्रोजेक्ट आ रहा है या नहीं.
एक टाइम पर मुझे भी ये पता नहीं था कि बॉलीवुड में कोई गाना आएगा या नहीं आएगा. पर अंदर से ये फीलिंग आती थी कि एक दिन बॉलीवुड गाना जरूर आएगा.
22 साल के ऋषि अयोध्या के रहने वाले हैं. एक समय पर वो मंदिर और गुरुद्वारे में भजन गाते थे. लेकिन फिर उन्हें इंडियन आइडल में गाने का मौका मिला और शो जीतकर उन्होंने खूब शोहरत कमाई.
All Photos: Instagram @rishisinghmusic