scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'वो मेरी बीवी है यार', बोले गौरव, आकांक्षा संग तलाक पर चल रहा नॉनस्टॉप ड्रामा!

gaurav khanna first reaction on divorce
  • 1/9

टीवी एक्टर गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं. आकांक्षा ने हाल ही में 'लॉक अप सीजन 2' में खुलासा किया कि दोनों अलग होने का फैसला कर चुके हैं. अब इन खबरों के बीच गौरव पहली बार मीडिया के सामने आए और पत्नी के लिए ऐसा बयान दिया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया.

gaurav khanna first reaction on divorce
  • 2/9

'लाफ्टर शेफ' के सेट पर पैपराजी ने जब गौरव से उनकी हालात के बारे में पूछा तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा-  जो पहले था, वही हाल है. प्यार अभी भी उतना ही है, सपोर्ट भी उतना ही है. हमेशा आकांक्षा को सपोर्ट करूंगा, वो मेरी बीवी है यार. प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं?

gaurav khanna first reaction on divorce
  • 3/9

जब पैप्स ने कहा कि इस मामले पर काफी विवाद हो गया है, तो गौरव ने बिना किसी कड़वाहट के जवाब दिया- आकांक्षा को मेरी तरफ से जिंदगी के लिए ढेरों शुभकामनाएं. मैं हमेशा उसके साथ खड़ा हूं और उसे सपोर्ट करता रहूंगा. वो अच्छा खेले और जीतकर आए.

Advertisement
gaurav khanna first reaction on divorce
  • 4/9

गौरव का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया. कई फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा- जीके बेस्ट हैं. वहीं कुछ लोगों ने उनकी रिएक्सन को सिर्फ दिखावा बताते हुए ट्रोल भी किया.

gaurav khanna first reaction on divorce
  • 5/9

'लॉक अप' के हालिया एपिसोड में आकांक्षा ने तलाक की वजह बताते हुए हिंट दिया था कि वो अपनी लाइफ में फ्रीडम चाहती हैं. गौरव को बच्चे चाहिए और वो मां नहीं बनना चाहतीं. साथ ही कम उम्र में शादी होने से वो ज्यादा एक्सप्लोर नहीं कर पाईं. 

gaurav khanna first reaction on divorce
  • 6/9

आकांक्षा ने कहा- मेरे अंदर कभी भी मां बनने की भावना नहीं थी. शुरुआत में मैंने सोचा था कि शायद वक्त के साथ बदल जाए, लेकिन बाद में मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए बनी ही नहीं हूं. उन्होंने बताया कि गौरव पहले इस बात को समझते थे, लेकिन समय के साथ उनकी सोच बदल गई.

gaurav khanna first reaction on divorce
  • 7/9

आकांक्षा के स्टेटमेंट से मचे बवाल के बाद एक्टर का पैप्स से बेझिझक सिर्फ सपोर्ट की बात कहना यूजर्स का रास नहीं आ रहा है. उनका कहना है कि ये तलाक का जिक्र किए बिना सिर्फ सपोर्ट की बात कर रहे हैं, जैसे बिग बॉस में कहा था. यूजर्स का मानना है कि ये प्लान किया गया पब्लिसिटी स्टंट है. 

gaurav khanna first reaction on divorce
  • 8/9

गौरव और आकांक्षा की शादी 2016 में हुई थी, दोनों की उम्र में भी 9 साल का फर्क है. कपल ने लंबे वक्त तक डेट करने के बाद शादी की थी. 

gaurav khanna first reaction on divorce
  • 9/9

Photos: Instagram @gauravkhannaofficial

Advertisement
Advertisement
Advertisement