scorecardresearch
 
Advertisement
बॉलीवुड

तलाकशुदा सास का दर्द देख पिघल गई थीं समीरा रेड्डी, पोंछे आंसू, सुपरस्टार बनाने की ठानी

Sameera reddy on mother in law loneliness
  • 1/9

बॉलीवुड एक्ट्रेस समीरा रेड्डी फिल्मों से दूर जरूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने कंटेंट की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं. समीरा अपनी सास मंजरी वर्दे संग खूब फनी और कुकिंग वीडियो बनाती हैं. दोनों की बॉन्डिंग की जमकर चर्चा होती है.

Sameera reddy on mother in law loneliness
  • 2/9

समीरा बताती हैं कि जब उनकी शादी हुई थी, तब उनकी सास तलाकशुदा थीं और अपने एक्स पति की दूसरी शादी से अंदर ही अंदर परेशान रहती थीं. ऐसे में समीरा ने ठान लिया कि वह अपनी सास को फिर से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाएंगी.

Sameera reddy on mother in law loneliness
  • 3/9

एक इवेंट में अपनी बात कहते हुए समीरा रेड्डी ने कहा- जब मैं उनसे मिली थी, तब वो तलाकशुदा थीं. मेरे ससुर आगे बढ़ चुके थे और दूसरी शादी कर चुके थे. उन्होंने कभी खुलकर नहीं कहा, लेकिन मुझे हमेशा महसूस होता था कि ये बात उन्हें अंदर से तकलीफ देती है.

Advertisement
Sameera reddy on mother in law loneliness
  • 4/9

इस पर उनकी सास मंजरी ने भी हामी भरते हुए कहा- ये बात किसी भी महिला को परेशान करेगी. अकेले जिंदगी जीना बिल्कुल आसान नहीं होता. समीरा ने बताया कि उसी वक्त उन्होंने अपनी सास के लिए एक फैसला लिया.

Sameera reddy on mother in law loneliness
  • 5/9

समीरा बोलीं- मैंने सोचा कि मैं इन्हें सुपर हॉट और सुपरस्टार बनाऊंगी. मुझे हमेशा लगता था कि इनके अंदर बहुत टैलेंट है, लेकिन उन्होंने खुद को दुनिया के सामने उतना नहीं रखा.समीरा ने कहा कि समाज अक्सर तलाकशुदा महिलाओं को अलग नजर से देखता है. इसलिए उन्होंने अपनी सास को एक बात हमेशा समझाई. 

Sameera reddy on mother in law loneliness
  • 6/9

'मैंने उनसे कहा कि जिंदगी सिर्फ एक बार मिलती है. अगर आप समाज के डर से जीती रहेंगी तो कुछ नहीं बदलेगा. जब आप अकेले किसी कोने में रो रही होंगी, तब आपका हाथ पकड़ने कोई नहीं आएगा. आपको खुद उठना होगा और अपनी पहचान खुद बनानी होगी.'

Sameera reddy on mother in law loneliness
  • 7/9

समीरा ने साफ किया कि उनका मकसद कभी अपने ससुर या किसी का अपमान करना नहीं था. अगर कोई आपकी जिंदगी से आगे बढ़ गया है तो इसका मतलब ये नहीं कि आप उससे बदला लें. आपको भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहिए. जब आप खुद पर ध्यान देंगे और चमकेंगे, तो दुनिया खुद आपकी तरफ देखने लगेगी.
 

Sameera reddy on mother in law loneliness
  • 8/9

समीरा ने अपनी सास की तारीफ करते हुए एक पुराना किस्सा भी याद किया. उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार मंजरी से मिली थीं तो सास ने उन्हें अपने बेटे अक्षय वर्दे की खूबियां नहीं, बल्कि उसकी कमियां भी खुलकर बताई थीं. उन्होंने मेरा बेटा, मेरा बेटा के गुणगान नहीं गाए.

Sameera reddy on mother in law loneliness
  • 9/9

All Photos: Instagram @reddysameera

Advertisement
Advertisement
Advertisement