दीपिका कक्कड़, टेलीविजन की वो अदाकारा जिन्हें परिचय की कोई जरुरत नहीं है. एक्ट्रेस बनने से पहले दीपिका एयरहोस्टेस हुआ करती थीं.
दीपिका ने 'नीर भरे तेरे नैना देवी' शो से टीवी की दुनिया में कदम रखा. 2011 में 'ससुराल सिमर का' शो से वो भारतीय घरों की चहेती बहू बन गईं.
'ससुराल सिमर का' इतना लोकप्रिय शो बन गया था कि ये टीवी पर 6 साल चला. सास-बहू ड्रामा के अलावा उन्होंने रियलिटी शोज भी किए. दीपिका 'बिग बॉस 12' की विनर हैं.
दीपिका ने टीवी पर जितना काम किया सम्मान के साथ किया. बिग बॉस में सलमान खान ने भी ये बात मानी की दीपिका छोटे पर्दे की सम्मानित एक्ट्रेस हैं.
टीवी पर नाम रोशन करने के बाद लॉकडाउन में दीपिका ने अपनी ननद सबा इब्राहिम के कहने पर यूट्यूब चैनल दीपिका की दुनिया शुरू किया.
एक्ट्रेस की लोकप्रियता देखिए कुछ ही दिनों में उनके यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर्स की लाइन लग गई. दीपिका ने अपने टैलेंट को यूट्यूब तक सीमित नहीं रखा.
2024 में दीपिका ने अपना क्लोदिंग ब्रांड शुरू किया, जो कि ट्रेडिशनल आउटफिट के लिए जाना जाता है. शुरुआत में दीपिका ने आउटफिट के दाम कुछ ज्यादा रखे.
दीपिका इतने महंगे दाम में कपड़े बेच रही थीं कि वो आम आदमी की पहुंच के बाहर था. इसके लिए उन्हें ट्रोलिंग झेलनी पड़ी.
एक्ट्रेस ने जल्द ही अपनी गलती सुधारी और आम लोगों के बजट के हिसाब से कपड़ों के दाम रखे. उन्होंने कभी बिजनेस रेवन्यू या इनकम शेयर नहीं कि पर इतना जरूर बताया कि उनका बिजनेस अच्छा चल रहा है.
दीपिका अब ना सिर्फ एक एक्ट्रेस, बल्कि सक्सेफुल बिजनेसवुमन भी बन चुकी हैं. उनकी लाइफ में सबकुछ अच्छा चल रहा था, तभी पिछले साल उन्हें लिवर में कैंसर होने की जानकारी मिली.
दर्द में होने के बावजूद दीपिका ने ना तो व्लॉग बनाना बंद किया और ना ही बिजनेस पर इसका असर होने दिया. ना सिर्फ रील लाइफ, बल्कि दीपिका ने रियल लाइफ के हर किरदार को भी बखूबी निभाया है.
शोएब इब्राहिम से शादी के बाद दीपिका उनके धर्म में पूरी तरह ढल गईं. वो अपने 2 साल के बेटे की परवरिश भी इस्लामिक धर्म के हिसाब से कर रही हैं.
दीपिका की हिम्मत देखकर उनके चाहने वाले हर दिन उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं.
Photo: Instagram @ms.dipika