scorecardresearch
 
Advertisement
भोजपुरी

'बच्चा पालो या कुत्ता', IVF-मिसकैरेज का सहा दर्द, मन्नतों से 10 साल बाद मां बनेगी एक्ट्रेस, पर क्यों हो रही ट्रोल?

मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 1/11

भोजपुरी क्वीन संभावना सेठ के घर में शादी के 10 साल बाद बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है. संभावना सरोगेसी से मां बनने वाली हैं. 

मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 2/11

एक्ट्रेस ने बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज फैंस संग शेयर की. संभावना के बच्चे का जन्म कभी भी हो सकता है. ऐसे में वो बच्चे के वेलकम की तैयारियों में लगी हैं. 
 

मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 3/11

संभावना हर मोमेंट को अपने यूट्यूब व्लॉग में फैंस संग शेयर कर रही हैं. एक्ट्रेस ने बेबी के लिए शॉपिंग भी की. उनके घर बच्चे के लिए झूला भी आया है. लेकिन बच्चे के झूले में संभावना के डॉगी को बैठे देखकर लोग भड़क गए. 

Advertisement
मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 4/11

संभावना को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा. लोगों ने संभावना से कहा कि या तो वो कुत्ते पालें या फिर बच्चा...क्योंकि बच्चे को डॉगी से इंफेक्शन का खतरा है. 
 

मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 5/11

संभावना ने अब ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि मेरे डॉग्स मेरे बच्चे हैं. मैं अपने डॉगी को खुद से कभी दूर नहीं करूंगी. 

मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 6/11

संभावना ने ट्रोल्स से पूछा- जिनके घर में कुत्ते होते हैं क्या उनके घर में बच्चे नहीं पलते और जिनके घर में बच्चे होते हैं उनके घर में कुत्ते नहीं पलते क्या?

मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 7/11

संभावना ने कहा कि लोग उन्हें सोशल मीडिया पर गालियां दे रहे हैं कि वो बच्चे के झूले में कुत्ते को क्यों बैठा रही हैं. संभावना ने कहा कि जितना ध्यान रखना होगा वो बच्चे का ध्यान रखेंगी. 
 

मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 8/11

संभावना ने कहा कि जब उनका बेबी होगा, तब वो अपना कमेंट सेक्शन ही बंद कर देंगी. संभावना ने हेटर्स से कहा कि अभी तक सबको मेरे बच्चे दिखते थे अब लोग उन्हें कुत्ते कहने लगे. संभावना बोलीं कि वो उनके बिना मर जाएंगीं. 

मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 9/11

संभावना की बात करें तो काफी दर्द झेलने के बाद अब उनकी सूनी गोद भरने वाली है. संभावना के 8 IVF फेल हो चुके हैं. वो मिसकैरेज का दर्द भी झेल चुकी हैं. 
 

Advertisement
मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 10/11

संभावना ने एक इंटरव्यू में बताया था- मेरे करीब 7-8 IVF फेल हो चुके हैं. मैंने जब 2024 में कंसीव किया था, तब मुझे 3 महीन में 65 इंजेक्शन लेने पड़े थे. इससे मेरी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ा था. लेकिन फिर भी वो मां नहीं बन पाई थीं. 

मां बनने से पहले ट्रोल हुईं संभावना
  • 11/11

मगर अब मन्नतों से संभावना शादी के 10 साल बाद अपने बेबी का वेलकम करने वाली हैं. वो काफी खुश और एक्साइटेड हैं. 


(All Photo: Instagram @sambhavnasethofficial) 

Advertisement
Advertisement