scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

वसीम अकरम से वीरेंद्र सहवाग तक: क्रिकेट के बाद रियलिटी शो में क्रिकेटर्स का बोलबाला, किसने लगाई सेंचुरी?

वीरेंद्र सहवाग
  • 1/9

क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का रिश्ता काफी पुराना और मजबूत रहा है. कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने अपने क्रिकेट करियर के बाद टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा और खूब सफलता पाई. 
 

रोहित शर्मा
  • 2/9

क्विज शो हो या रियलिटी फॉर्मेट, ये खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान से सीधे टीवी स्क्रीन पर छा गए. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शुमार है. 

रोहित शर्मा
  • 3/9

क्रिकेट पिच के बाद रोहित शर्मा ने 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' बतौर होस्ट टेलीविजन डेब्यू किया है. रोहित में मैदान में जितना शानदार खेला है, उतने ही शानदार तरीके से होस्टिंग कर रहे हैं. 
 

Advertisement
वीरेंद्र सहवाग
  • 4/9

वीरेंद्र सहवाग: 'राइज एंड फॉल 2' से रियलिटी टीवी में एंट्री की है. उनका होस्टिंग करने का स्टाइल बाकी होस्ट से काफी अलग है. वो बीच-बीच में अपनी पंचलाइन से सबको हंसा जाते हैं. 

सौरव गांगुली
  • 5/9

सौरव गांगुली ने बंगाली गेम और क्विज शो 'दादागिरि अनलिमिटेड' के साथ टीवी होस्ट के तौर पर अपनी पहचान बनाई. अब वे 'बिग बॉस बांग्ला' होस्ट कर रहे हैं. दादा की होस्टिंग पर कोई सवाल नहीं उठा सकता.
 

वसीम अकरम
  • 6/9

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम 2008 में 'एक खिलाड़ी एक हसीना' के साथ भारतीय रियलिटी टीवी में आए. डांस-बेस्ड रियलिटी शो में वे सुष्मिता सेन के साथ जज के तौर पर नजर आए, जिसमें क्रिकेटर्स को सेलिब्रिटी डांसर्स के साथ पेयर किया गया था. उनका यह कदम क्रिकेट और भारतीय एंटरटेनमेंट के बीच एक दिलचस्प क्रॉसओवर था, खासकर उस वक्त जब भारतीय टीवी पर पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज की मौजूदगी खासी चर्चा में रहती थी. 

नवजोत सिंह सिद्धू
  • 7/9

नवजोत सिंह सिद्धू उन पहले भारतीय क्रिकेटर्स में से थे, जिन्होंने एंटरटेनमेंट टीवी पर मजबूत छाप छोड़ी. क्रिकेट कमेंटेटर के तौर पर लोकप्रियता पाने के बाद उनकी चुटीली टिप्पणियां और ट्रैडमार्क "साइड्यूइज्म" उन्हें कॉमेडी फॉर्मेट के लिए परफेक्ट बना दिया. 
 

शिखर धवन
  • 8/9

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन Amazon MX Player के फिटनेस-बेस्ड रियलिटी शो 'बैटलग्राउंड' में नजर आए हैं, जहां उन्होंने सीजन 1 और सीजन 2 में 'सुपर मेंटर' की भूमिका निभाई. रियलिटी में वो लोगों का दिल जीतते दिखे. 

वीरेंद्र सहवाग
  • 9/9

आपका फेवरेट क्रिकेटर और होस्ट कौन है?

All Photo: Social Media

Advertisement
Advertisement
Advertisement