scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

क्राइम पेट्रोल से अजय देवगन ने कमाए करोड़ों रुपये, मगर टीवी के सबसे महंगे होस्ट बनने से चूके!

Ajay Devgn
  • 1/8

बॉलीवुड के स्टार अजय देवगन पहली बार टीवी पर नजर आए हैं. सोनी टीवी का क्राइम बेस्ड ड्रामा सीरियल क्राइम पेट्रोल के वो होस्ट बने हैं. इसे पहले अनूप सोनी होस्ट करते थे, लेकिन अब उनकी जगह अजय ने ले ली है. 

ajay devgn
  • 2/8

क्राइम पेट्रोल होस्ट करने के लिए अजय ने मेकर्स के साथ एक खास डील साइन की है. रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो उन्हें 15 एपिसोड्स के लिए 90 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. यानी हर एपिसोड के लिए 6 करोड़ रुपये बतौर फीस.

ajay devgn
  • 3/8

अजय देवगन को एक शो होस्ट करने के लिए 90 करोड़ मिल रहे हैं, ये बात अपने आप में काफी बड़ी जरूर है. लेकिन चौंकाने वाली नहीं, क्योंकि उनसे ज्यादा पैसे बाकी के सितारों को अपने शो होस्टिंग के लिए मिलते हैं.

Advertisement
salman khan
  • 4/8

इंडियन टेलीविजन के अगर सबसे महंगे होस्ट की बात करें, तो सबसे ऊपर नाम सलमान खान का आता है. वो बिग बॉस जैसे बड़े रियलिटी टीवी शो को होस्ट करने के लिए हर सीजन 100-250 करोड़ रुपये के आसपास कमाते हैं. 

salman khan
  • 5/8

बिग बॉस होस्ट करने के लिए सलमान की फीस का हिसाब काफी दिलचस्प है. कई सारी रिपोर्ट्स की मानी जाए, तो शुरुआत में उन्हें हर एपिसोड के हिसाब से 2.5 करोड़ रुपये दिए जाते थे. लेकिन 15-16वां सीजन आते-आते उनकी फीस हफ्ते के हिसाब से होने लगी. उन्हें हर हफ्ते 15 करोड़ रुपये दिए जाते थे. यानी अगर शो 12 हफ्ते चला, तो उन्हें 180 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

salman khan
  • 6/8

अगर किसी कारण से शो एक महीना और एक्सटेंड हो गया, तो ये फीस 250 करोड़ तक भी जा सकती है. हालांकि सीजन 18 और 19 के लिए उन्होंने अपनी हर हफ्ते की फीस 10 करोड़ रुपये कम की थी, जिससे उनकी टोटल फीस 130-150 करोड़ रही. मगर इतना पैसा भी उन्हें इंडिया का सबसे बड़ा टीवी होस्ट बनाने के लिए काफी है. 

amitabh bachchan
  • 7/8

सलमान के बाद, टीवी के सबसे बड़े होस्ट अमिताभ बच्चन हैं. कौन बनेगा करोड़पति जैसे मेगा-ब्लॉकबस्टर शो को होस्ट करने के लिए बताया जाता है कि उन्हें हर सीजन 100 करोड़ रुपये दिए जाते हैं. 

Amitabh Bachchan
  • 8/8

बिग बी के बाद, करण जौहर और डायरेक्टर रोहित शेट्टी का नाम भी आता है. कॉफी विद करण को होस्ट करने के लिए प्रोड्यूसर को 25 करोड़ रुपये मिलते हैं. वहीं रोहित अपने खतरों के खिलाड़ी को होस्ट करने के लिए 12-15 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. 

Photos: Instagram @ajaydevgn/beingsalmankhan/amitabhbachchan

Advertisement
Advertisement