scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

रावण बनकर मशहूर ये सितारे, दुनिया को अलविदा कह गया शिव तांडव स्त्रोत गाने वाला एक्टर

रावण
  • 1/11

 नितेश तिवारी की फिल्म रामायण सुर्खियों में है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका हैं. वहीं यश रावण का रोल निभा रहे हैं. रामायण की कथा में रावण को सिर्फ एक खलनायक के तौर पर नहीं देखा जाता. 

रावण
  • 2/11

वो लंकापति, महान विद्वान, कुशल राजनीतिज्ञ और भगवान शिव का परम भक्त भी था. यही वजह है कि जब भी पर्दे पर रावण का किरदार सामने आता है, दर्शकों की दिलचस्पी अपने आप बढ़ जाती है.
 

रावण
  • 3/11

हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में कई कलाकारों ने दशानन का किरदार निभाया, लेकिन कुछ अभिनेताओं ने अपनी आवाज, हावभाव और दमदार व्यक्तित्व से इस भूमिका को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. इनमें सबसे पहला नाम अरविंद त्रिवेदी का आता है.

Advertisement
रावण
  • 4/11

रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था. उनके संवाद बोलने का अंदाज, आंखों का तेज, भारी आवाज और राजसी व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि दर्शक उन्हें असल जिंदगी में भी रावण के नाम से पहचानने लगे. अरविंद त्रिवेदी की आवाज में गाया गया शिव तांडव स्तोत्र आज भी दर्शकों के बीच लोकप्रिय है.
 

रावण
  • 5/11

रामानंद सागर के बाद उनके बेटे आनंद सागर ने साल 2008 में ‘रामायण’ को नए रूप में दर्शकों के सामने पेश किया. इस सीरियल में अखिलेंद्र मिश्रा ने रावण की भूमिका निभाई थी. अखिलेंद्र मिश्रा ने रावण को एक शक्तिशाली और चालाक शासक के रूप में पेश किया. उनके अभिनय में क्रूरता के साथ-साथ लंकापति का आत्मविश्वास भी नजर आया.
 

रावण
  • 6/11

एक्टर आर्य बब्बर ने सोनी टीवी के शो ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में रावण का किरदार निभाया था. इस शो में रामायण की कहानी को खासतौर पर हनुमान के नजरिए से दिखाया गया था.

रावण
  • 7/11

साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म ‘बजरंग बली’ में दिग्गज अभिनेता प्रेम नाथ ने रावण का किरदार निभाया था. उस दौर में पौराणिक फिल्मों का दर्शकों के बीच खास प्रभाव हुआ करता था और प्रेम नाथ जैसे अनुभवी एक्टर ने इस भूमिका को गंभीरता और गरिमा के साथ निभाया.

रावण
  • 8/11

टीवी शो ‘श्रीमद् रामायण’ में निकितिन धीर ने रावण का किरदार निभाया. अपने लंबे कद, मजबूत व्यक्तित्व और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से निकितिन इस भूमिका के साथ न्याय करते नजर आए.
 

रावण
  • 9/11

दशानन के जीवन पर आधारित टेलीविजन शो ‘रावण’ में नरेंद्र झा ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस सीरियल में रावण के जीवन, उसके परिवार, उसकी महत्वाकांक्षाओं और भगवान शिव के प्रति उसकी भक्ति को विस्तार से दिखाने की कोशिश की गई थी.
 

Advertisement
रावण
  • 10/11

2015 में प्रसारित हुए धारावाहिक ‘सिया के राम’ में अभिनेता कार्तिक जयराम ने रावण की भूमिका निभाई. ये शो रामायण की कहानी को माता सीता के नजरिए से दिखाने के लिए जाना गया.
 

रावण
  • 11/11

‘देवों के देव: महादेव’ में तरुण खन्ना ने रावण का किरदार निभाया था. इस शो में रावण और भगवान शिव के बीच के संबंध को काफी प्रमुखता दी गई थी.

पर्दे पर रावण को निभाने वाले इन कलाकारों ने इस किरदार के अलग-अलग पहलुओं को सामने रखा. किसी ने उसे शक्तिशाली योद्धा बनाया, किसी ने विद्वान राजा, तो किसी ने भगवान शिव के अनन्य भक्त के रूप में पेश किया.

All Photos: Social Media

Advertisement
Advertisement