scorecardresearch
 

युवराज के रिटायरमेंट पर वाइफ हेजेल ने कहा- 'आपको खुद पर गर्व होना चाहिए'

युवराज सिंह के रिटायरमेंट से लोगों के बीच मायूसी है. युवराज ने कई सारी चुनौतियों का सामना करने के बाद क्रिकेट की फील्ड में खूब नाम कमाया. रिटायरमेंट पर उनकी वाइफ हेजेल ने इमोशनल पोस्ट लिखा है.

Advertisement
X
युवराज सिंह संग हेजेल कीच
युवराज सिंह संग हेजेल कीच

क्रिकेट की दुनिया में युवराज सिंह हमेशा से एक ग्लैमरसस और स्टाइलिश प्लेयर के तौर पर जाने गए. टीम में एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में वे डेढ़ दशक तक सक्रिय रहे. अपनी शानदार फील्डिंग, ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और सधी हुई गेंदबाजी से उन्होंने भारत को कई मैच जिताए. वर्ल्ड कप 2011 में उनके योगदान को नहीं भुलाया जा सकता. सोमवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद से युवराज के प्रशंसकों के बीच काफी मायूसी है. युवराज की वाइफ हेजेल कीच ने इस मौके पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

हेजेल ने इंस्टाग्राम पर प्रेस कॉनफ्रेंस के दौरान की युवराज सिंह की एक तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- ''और इसी के साथ एक युग का अंत हो गया. आपको खुद पर गर्व होना चाहिए. अब अगले चैप्टर की तरफ बढ़ते हैं. ढेर सारा प्यार.''

Advertisement

View this post on Instagram

A post shared by (@hazelkeechofficial) on

बता दें कि युवराज सिंह ने कैंसर से जंग लड़ने के बाद फिर से वापसी की थी मगर इसके बाद टीम में वे अंदर-बाहर होते रहे. जब उन्हें पता चला था कि कैंसर है उस दौरान वे अपने करियर की पीक पर थे. ऐसे समय में उनका बीमार होना उनके करियर पर बुरा असर डाल गया.

युवराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्रिकेट से रिटायर होने के बाद उनके प्लान क्या क्या हैं. युवराज ने कहा- ''अपनी जिंदगी का एक लंबा समय क्रिकेट के लिए देने के बाद अब मैंने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है. अब मैं कैंसर मरीजों के लिए काम करूंगा और लोगों की मदद करूंगा.'' वे अपनी फाउंडेशन You We Can के तहत देशभर में कैंसर पीड़ितों के लिए कैंप लगाएंगे, बीमार लोगों की मदद करेंगे.

रिटायरमेंट पर स्पीच के दौरान उन्होंने कहा- ये एक शानदार सफर रहा मगर इसका अंत तो होना ही था. मेरे लिए क्रिकेट को अलविदा कहने का ये सही समय था. रिटायरमेंट की घोषणा करने के बाद से युवराज सिंह को हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं और प्रशंसक काम ना कर रहे हैं कि उनकी दूसरी पारी भी शानदार रहे.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement