scorecardresearch
 

Bigg Boss 13: कौन हैं वो कंटेस्टेंट्स जिनसे बिग बॉस 13 के बाद मिलेंगे विशाल? बताया

Bigg Boss 13 विशाल आदित्य सिंह की जर्नी ने सभी का ध्यान खींचा. चाहे उनका चप्पल से पिटना हो या फ्राई पैन से नेशनल टेलीविनज पर मार खाना. विशाल को घरवालों ने जोकर और कंफ्यूज का टैग दिया था.

Advertisement
X
Bigg Boss 13 विशाल आदित्य सिंह
Bigg Boss 13 विशाल आदित्य सिंह

बिग बॉस सीजन 13 में विशाल आदित्य सिंह ने बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री की थी. फिनाले से 2 हफ्ते पहले विशाल की बिग बॉस जर्नी खत्म हो गई. सभी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स में से विशाल ही शो में सबसे लंबा टिके.

इन 2 सेलेब्स से मिलना पसंद करेंगे विशाल

बिग बॉस से एविक्ट होने के बाद विशाल ने मीडिया को इंटरव्यू दिए. जहां उनसे सवाल पूछा गया कि घर के बाहर वे किस बिग बॉस कंटेस्टेंट से ताल्लुक रखेंगे या उनसे मिलना पसंद करेंगे? जवाब में विशाल आदित्य सिंह ने कहा कि वे रश्मि देसाई और आसिम रियाज से जरूर मिलेंगे. शो में उनकी रश्मि-आसिम से अच्छी दोस्ती हो गई थी. जिसे वे बाहर भी कायम रखेंगे.

View this post on Instagram

A post shared by (@vishalsingh713) on

Advertisement

जब विशाल से पूछा गया कि वो कौन होगा जिससे वे बिग बॉस हाउस के बाहर बिल्कुल भी मिलना पसंद नहीं करेंगे? इसका जवाब देते हुए विशाल ने कहा कि ऐसा तो कोई भी नहीं है. दुनिया बहुत छोटी और गोल है. हम जिस इंडस्ट्री में काम करते हैं वहां लोग आपस में टकरा ही जाते हैं. तो ऐसा कुछ भी नहीं है कि वे इस इंसान से बिल्कुल नहीं मिलेंगे.

बता दें, विशाल आदित्य सिंह की बिग बॉस जर्नी ने सभी का ध्यान खींचा. चाहे उनका चप्पल से पिटना हो या फ्राई पैन से नेशनल टेलीविनज पर मार खाना. विशाल को घरवालों ने जोकर और कंफ्यूज का टैग दिया था. लेकिन विशाल को इन टैग्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है. विशाल चाहते हैं कि आसिम रियाज बिग बॉस 13 की ट्रॉफी जीते.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement