Sushmita sen and Rohman Shawl viral video सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ एंजॉय कर रही हैं. वे रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. दोनों का प्यार किसी से छिपा नहीं हैं. आए दिन वे एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. एक्ट्रेस ने कई बार रोहमन के प्रति अपने प्यार का इजहारकिया है. सुष्मिता का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे रोहमन को बंगाली में आई लव यू बोलना सिखा रही हैं.
वायरल हो रहे इस वीडियो में सुष्मिता सेन की कथक डांस गुरु भी नजर आ रही हैं. तीनों ने कश्मीरी, बंगाली और मराठी में I Love You बोला. रोहमन ने जब बंगाली में आई लव यू बोला तो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आया. इसके बाद रोहमन ने दोबारा से बोला. दोनों की बॉन्डिंग कोदिखाता ये क्यूट वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
View this post on Instagram
इंस्टा पर एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ''मैं ये पोस्ट करना भूल गई थी लेकिन मैं कभी ये कहना नहीं भूल सकती कि आई लव यू गायज. अक्सर ये कहो और हर वक्त उस वाइब को महसूस करो.'' मालूम हो सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे बॉयफ्रेंड संग योगा का टफ पोज करती नजर आईं. इस बैंलेंसिंग योगा में नजर आया कि दोनों के बीच कितना अच्छा तालमेल है. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. लेकिन वेइवेंट्स और पार्टियों में अक्सर नजर आती हैं.