scorecardresearch
 
तमिल सुपरस्टार विजय पर 5 साल से टैक्स चोरी करने का आरोप

आयकर विभाग के अधिकारियों ने बुधवार और गुरुवार को तमिल सुपरस्टार विजय के घर छापे मारे और उनकी सम्पत्ति की जांच की. अधिकारियों की छानबीन से यह खुलासा हुआ है कि विजय ने पिछले पांच सालों से कर की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया है.

Advertisement
X
सुपरस्टार विजय

आयकर अधिकारियों ने एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नयनतारा के घरों, कार्यालयों और अन्य संपत्तियों पर भी छापे मारे. की आने वाली के निर्माताओं के घर भी छापे मारे गए. आयकर विभाग से एक सूत्र ने बताया, ' के साथ सभी कर भुगतान कर रहे थे, लेकिन कर की राशि पूरी नहीं थी. उन्होंने लगभग 25 करोड़ रुपये का कर भुगतान नहीं किया है.'

सूत्रों ने कहा, 'हमने छापेमारी में दो करोड़ रुपये नकद और दो करोड़ रुपये का सोना बरामद किया.' सूत्र के मुताबिक, सामंथा और नयनतारा ने पिछले दो सालों से कर की पूरी राशि का भुगतान नहीं किया.

अधिकारियों ने चेन्नई, कोच्चि और हैदराबाद सहित कुल 30 जगहों पर छापे मारे.

इनपुट: IANS

Advertisement
Advertisement