पावरहाउस परफॉर्मर विद्या बालन हर काम थोड़ा हटकर करती हैं, ऐसी ही कुछ उन्होंने हाल ही में एक लोकप्रिय मैग्जीन के साथ मिलकर किया है.
उन्होंने इस मैग्जीन में एक फोटोशूट के जरिये अपने आदर्शों को ट्रिब्यूट दिया है. इस शूट में विद्या इन दिग्गजों के लुक में नजर आ रही हैं. इन लुक्स में मूछों के साथ भी नजर आ रही हैं . ये दिग्गज सितारे हैः , चार्ली चैप्लिन, राज कपूर और किशोर कुमार. गुरुदत्त के बारे में उन्होंने कहा है, 'गुरुदत्त की फिल्में आपको दुनिया के बारे में सोचने के लिए मजबूर करती हैं...यह दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है?!!!"
के बारे में उनका कहना है, 'किशोरदा इस बात की परवाह नहीं करते थे कि आप उनके और उनके काम के बारे में क्या सोच रहे हैं. 'राज कपूर के बारे में उन्होने कहा, 'आम आदमी की तस्वीर को जिस बेहतरीन ढंग से वे पर्दे पर उतारते थे, उतने अच्छे से दूसरा कोई नहीं कर सकता था. वे फिल्में आज भी प्रासंगिक हैं.'
उन्होंने चार्ली चैप्लिन के बारे में कहा, 'चैप्लिन, चैप्लिन ही थे...वे त्रासदी में भी आपको हंसाने की ताकत रखते थे.' इन दिग्गजों को देते हुए उन्होंने उन्हीं के अंदाज में यह फोटोशूट करवाया है.