scorecardresearch
 

राजकुमार राव के बाद अब वरुण धवन ने पहनी साड़ी, पूछा कौन बेहतर लग रहा?

एक्टर वरुण धवन अनुष्का शर्मा के साथ साड़ी पहन कर नजर आए. उन्होंने यह वीडियो अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया. वरुण धवन और अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म सुई धागा में नजर आएंगे. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. फिल्म में वरुण धवन एक दर्जी का किरदार निभाते नजर आएंगे.

Advertisement
X
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा

कुछ ही वक्त पहले फिल्म के गाने मिलेगी मिलेगी में एक्टर और पकंज त्रिपाठी साड़ी पहन कर नाचते नजर आए. अब वरुण धवन भी इसी ट्रैक पर चल पड़े हैं. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह के साथ साड़ी पहने नजर आ रहे हैं. उन्होंने महिलाओं की तरह सिर पर पल्लू डाला हुआ था.

फोटो के कैप्शन में वरुण धवन ने लिखा, "किसने बेहतर पहनी है? ममता या मौजी?" बता दें कि वरुण धवन जल्द ही फिल्म सुई धागा में एक दर्जी का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म की कहानी एक ऐसे टेलर की है जो खुद का काम करने का फैसला करता है और अपने टैलेंट और लगन से खुद को साबित करके दिखाता है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था जिसे इंटरनेट पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला.

Advertisement

यह पहली बार है कि ने इस तरह का किरदार पर्दे पर प्ले किया है और इसके लिए उन्हें खासी सराहना भी मिल रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनुष्का शर्मा ने शुरू में इस रोल को करने से इनकार कर दिया था? फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान अनुष्का शर्मा ने बताया कि जब निर्देशक शरत कटारिया और मनीष शर्मा ने इस फिल्म के लिए अनुष्का से संपर्क किया, तो वह इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थीं कि वह किरदार के साथ न्याय कर पाएंगी या नहीं. हालांकि बहुत देर समझाने के बाद उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दिया.

A post shared by (@varundvn) on

Advertisement
Advertisement