scorecardresearch
 

ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के लिए प्रभुदेवा ने की कोरियोग्राफी, कैट ने शेयर की फोटो

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी कटरीना कैफ ने अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है. फोटो में वो मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा और आमिर खान के साथ डांस सीखती हुई नजर आ रही हैं. ये फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान की फोटो है.

Advertisement
X
 प्रभुदेवा, आमिर खान, कटरीना कैफ
प्रभुदेवा, आमिर खान, कटरीना कैफ

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग में बिजी कटरीना कैफ ने अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है. फोटो में वो मशहूर कोरियोग्राफर प्रभुदेवा और आमिर खान के साथ डांस सीखती हुई नजर आ रही हैं. ये फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान की फोटो है.

फिल्म की चर्चा काफी समय से की जा रही है. फिल्म की कहानी के बारे में फिलहाल कोई ठोस जानकारी अब तक नहीं दी गई है. फिल्म में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान पहली बार साथ काम करते नजर आएंगे.

A post shared by (@katrinakaif) on

इस बारे में बात करते हुए खुद आमिर भी काफी उत्साहित नजर आए थे. उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा था कि जिस एक्टर को उसने जिंदगी भर सबसे ज्यादा एडमायर किया उसी के साथ काम करने का मौका मिला है. अमिताभ सर बचपन से मेरे रोल मॉडल रहे हैं. मैं आदि और विक्टर का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे ये कीमती अवसर प्रदान किया.

Advertisement

वहीं अमिताभ बच्चन ने फिल्म के बारे में अपने ब्लॉग में लिखते हुए कहा कि फिल्म की तैयारियां चल रही हैं और सभी लोग काफी मेहनत से काम कर रहे हैं. फिल्म में ये देखने वाली बात है कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा मेहनती नजर आ रही हैं. ये एक सकारात्मक बदलाव है और हमारे समय से काफी अलग भी हैं.

फिल्म के बारे में उन्होंने कहा कि बहुत कुछ है फिल्म के बारे में बताने के लिए पर हमें बाहर शांति बनाने और ज्यादा जानकारी ना साझा करने के लिए कहा गया है. हालांकि अंदर शांति नहीं है और बड़े जोरों से फिल्म की शूटिंग चल रही है. फिल्म इस साल की दिवाली में रिलीज की जाएगी.

Advertisement
Advertisement