scorecardresearch
 

एक विलेन 2 में होंगी तारा सुतारिया, आदित्य रॉय कपूर संग करेंगी रोमांस

एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर संग फिल्म एक विलेन 2 में नजर आएंगी. इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी भी अहम रोल में होंगे. फिल्म को मोहित सूरी बनाएंगे.

Advertisement
X
तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर
तारा सुतारिया और आदित्य रॉय कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने 2019 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वो फिल्म मरजावां में नजर आईं. हालांकि, दोनों ही फिल्मों को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. अब एक्ट्रेस के हाथ में एक नई फिल्म आ गई है.

एक विलेन 2 में होंगी तारा सुतारिया

एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर संग फिल्म एक विलेन के सीक्वल में नजर आएंगी. इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी भी अहम रोल में होंगे. फिल्म को मोहित सूरी बनाएंगे. फिल्म को एकता कपूर और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं.

मोहित सूरी ने मुंबई मिरर से बात करते हुए इस खबर को कंफर्म किया. उन्होंने कहा- म्यूजिशियन की बारीकियों को जानने में पूरी सी जिंदगी लग जाती है. लेकिन किस्मत से तारा ने अपनी पूरी जिंदगी इसकी ट्रेनिंग ली है. एक फिल्ममेकर को और क्या चाहिए. तारा रियल लाइफ में एक ट्रेंड सिंगर हैं.

Advertisement

बता दें कि जून महीने के आसपास फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी. अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आएंगे. इससे पहले मोहित ने सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख के साथ एक विलेन का निर्देशन किया था. फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में जुनून वाला प्यार देखने को मिलेगा. जॉन और आदित्य दोनों ने मोहित के इस आइडिया को सुना और दोनों ही इसपर काम करने के लिए एक्साइटेड हैं.

Advertisement
Advertisement