एक्टर अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी-द अनसंग वॉरियर' को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. डायरेक्टर ओम राउत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. डायरक्टर ने ट्वीट कर लिका- हैप्पी न्यू ईयर! हर हर महादेव! साथ ही उन्होंने फिल्म का एक स्टिल भी शेयर किया है.
फिल्म के फर्स्ट लुक में अजय एक योद्धा की तरह नजर आ रहे हैं. उन्होंने हाथ में तलवार पकड़ी हुई है. बता दें कि इससे पहले फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था लेकिन इसमें अजय का चेहरा नहीं दिखाया गया था. अजय देवगन जुलाई 2017 से इस पर काम कर रहे थे. अजय के साथ भूषण कुमार फिल्म के प्रोड्यूसर हैं. फिल्म नवम्बर 2019 में रिलीज होगी.
फिल्म की कहानी 1670 में सिंहगढ़ युद्ध पर बेस्ड है. इसमें तानाजी मालुसरे ने साहस के साथ लड़ाई लड़ी थी. जल्द ही अजय देवगन टोटल धमाल, चाणक्य और फुटबॉल कोच सैय्यद अब्दुल रहीम की बायोपिक में नजर आने वाले हैं.
Happy New Year!!! Har Har Mahadev!!!
— Om Raut (@omraut)
He fought for his People, his Soil & his King Chhatrapati Shivaji. The unsung warrior of glorious Indian history, Subedar Taanaji Malusare.
— Ajay Devgn (@ajaydevgn)
फिल्म का पूरा नाम तानाजी- द अनसंग वरियर है जिसमें अजय छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका में नजर आएंगे.
बता दें कि इस फिल्म में सैफ अली खान भी में हैं. अजय और सैफ 12 साल बाद एक साथ काम करते नजर आएंगे. इससे पहले दोनों फिल्म ओमकारा में एक साथ नजर आए थे.