scorecardresearch
 

40 लाख की ठगी के आरोपों पर पहली बार सुरवीन चावला ने दिया जवाब

सुरवीन चावला पर प्रोड्यूसर ने लगाया था ठगी का आरोप.

Advertisement
X
सुरवीन चावला
सुरवीन चावला

मई की शुरुआत में एक्ट्रेस सुरवीन चावला, उनके पति अक्षय ठक्कर और भाई मनविंदर सिंह चावला पर होथियारपुर के एक प्रोड्यूसर सतपाल गुप्ता ने 40 लाख की ठगी का आरोप लगाया था. इसके बाद तीनों पर सेक्शन 420 के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया.

सतपाल का कहना था कि तीनों ने उनसे फिल्म नील बट्टे सन्नाटा में 40 लाख रुपये लगाने के लिए कहा था और बदले में इसका दोगुना देने का वादा किया था, लेकिन बाद में उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया. सुरवीन की न्यूजीलैंड में सतपाल से मुलाकात हुई थी. कई महीनों से सुरवीन और उनके पति ने सतपाल से कॉन्टैक्ट खत्म कर लिया.

अब इन आरोपों की सफाई में सुरवीन चावला ने एंटरटेनमेंट पोर्टल स्पॉटबॉय से कहा है, "मुझे लगता है कि ये बार ये मामला कोर्ट पहुंच जाए तो उनके लिए तय करना ठीक रहेगा. सच कुछ समय बाद सामने आ जाएगा. मुझे इस मामले में इसके अलावा कुछ नहीं कहना." स्वरा भास्कर स्टारर नील बट्टे सन्नाटा 22 जनवरी, 2016 को रिलीज हुई थी.

Advertisement

सुरवीन ने फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में मेन लीड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. कुछ समय पहले अजय देवगन द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'पार्च्ड' रिलीज हुई थी, जिसमें सुरवीन के किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी. बॉलीवुड में आने से पहले सुरवीन तमिल, तेलगु, पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं. सुरवीन ने एक डांस रिएलिटी शो में क्रिकेटर एस श्रीसंथ के साथ जोड़ी के तौर पर हिस्सा लिया था.

पंजाबी फिल्मों में सुरवीन एक जाना माना नाम है. सुरवीन को पंजाबी फिल्मों के लिए काफी सारे अवॉर्ड मिल चुके हैं. सुरवीन ने कुछ समय पहले बताया था कि उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.

Advertisement
Advertisement